हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीवी एक्ट्रेस Aditi Sharma ने पति और ससुराल वालों पर लगाए घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप, दर्ज हुई FIR

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा अदिति शर्मा ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा और उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने FIR भी दर्ज कराई है. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Aditi Sharma के साथ ससुरालवालों ने किया शोषण?

एक्ट्रेस अदिति शर्मा (Aditi Sharma) ने ‘रब से है दुआ’, ‘कलीरें’ और ‘अपोलीन – सपनों की ऊंची उड़ान’ जैसे शोज से टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है. लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग को लेकर नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही है. अदिति ने 30 जुलाई को अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा को लेकर शिकायत दर्ज कराई है.

एक्ट्रेस की शिकायत पर गोरेगांव पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर भी दर्ज की गई है. इस शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पति, सास और ननद तीनों ने मिलकर उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया है. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने मारपीट, गाली-गलौज और घरेलू हिंसा के साथ-साथ उनके चरित्र पर भी सवाल उठाने को लेकर मामला दर्ज कराया है. अदिति ने यह भी कहा कि ससुराल वाले शादी के गहनों का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश में लगे हुए हैं.

यह भी पढ़ें: ‘देश में सब अच्छा है तो दुबई क्यों?’ विवेक ओबेरॉय और आर. माधवन पर उठा सवाल

विज्ञापन

कब हुई थी अदिति शर्मा की शादी?

वहीं गोरेगांव पुलिस ने इस मामले पर बात करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. एक्ट्रेस ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि साल 2021 में एक ऑनलाइन एक्टिंग क्लास के दौरान अभिनीत (पति) से मिली थी. फिर दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में वो एक दूसरे से प्यार कर बैठे. रिपोर्ट के अनुसार 12 नंबर साल 2024 में दोनों ने परिवार वालों की सहमति से शादी कर ली थी. हालांकि, शादी से पहले ही कपल गोरेगांव वेस्ट के एक अपार्टमेंट साथ जिंदगी बिता रहे थे.

पति करते थे मारपीट

अदिति शर्मा ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि शादी के कुछ समय बाद ही पति का व्यवहार काफी बदल गया था. दोनों के बीच छोटी-मोटी बातों पर अक्सर झगड़े होने लगे थे. एक्ट्रेस ने साल 2025 का जिक्र करते हुए बताया कि जब कॉफी को लेकर बहस हुई, तो यह बहस कथित तौर पर गाली-गलौज तक पहुंच गई था. अदिति ने यह भी कहा कि पति उनके चरित्र पर शक करने लगे थे. उन पर किसी के साथ अफेयर का आरोप लगाया था. इतना ही नहीं एक्ट्रेस को माता-पिता से बात करने पर भी रोका.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: दोस्ती का असली मतलब सिखाती हैं ये 5 बॉलीवुड फिल्में, हर कहानी छू जाएगी दिल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola