टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा के पति होने का दावा करने वाले शख्स अभिनीत ने एक्ट्रेस पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री पर उन्हें धमकी देने का आरोप लगाते हुए अभिनीत ने कहा है कि उन्हें मुंबई छोड़कर जाने के लिए कहा गया। एक्ट्रेस ने उन्हें धमकी दी कि वो उन्हें अब मुंबई में दिखने नहीं चाहिए। इस मामले में अदिति ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड समर्थ्य गुप्ता ने भी अपना रिएक्शन दिया है।
अदिति पर पति ने लगाए आरोप
अदिति के रूमर्ड पति अभिनीत कौशिक ने चौंकाने वाला दावा किया है कि अदिति ने पिछले साल उनसे गुपचुप शादी की थी, लेकिन अब वो अपने को-स्टार समर्थ्य गुप्ता के लिए उन्हें धोखा दे रही हैं। इतना ही नहीं, अभिनीत का आरोप है कि अदिति ने तलाक के बदले 25 लाख रुपये की डिमांड की है। इन तमाम आरोपों के बाद अब पहली बार समर्थ्य गुप्ता ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और अपनी सफाई पेश की है।
आरोपों से टूटा परिवार
समर्थ्य गुप्ता इस वक्त अपने होमटाउन में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन पर लगे आरोपों से उनका परिवार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। खासतौर पर उनके पिता, जो पहले से ही ब्रेन स्ट्रोक की वजह से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। एक्स-स्प्लिट्सविला कंटेस्टेंट समर्थ्य का कहना है कि इस विवाद ने उन्हें मानसिक रूप से झकझोर कर रख दिया है।
उन्होंने कहा, ‘मेरी मां ने जब मुझे ये खबर सुनाई, तो मैं अंदर तक टूट गया। मेरे पिता पहले से ही अस्वस्थ हैं और अब इन झूठे आरोपों के कारण हमारे परिवार की मानसिक शांति पूरी तरह खत्म हो गई है।’
अदिति संग रिश्ते पर बोले समर्थ्य
अभिनीत कौशिक के दावों को खारिज करते हुए समर्थ्य ने कहा कि उनका और अदिति का रिश्ता पूरी तरह प्रोफेशनल और दोस्ताना है। उन्होंने कहा, ‘हम दोनों अच्छे दोस्त हैं और हमारी बॉन्डिंग सिर्फ काम तक ही सीमित है। ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के आधार पर असल जिंदगी में अफेयर के दावे करना गलत है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘जब आप 24/7 किसी के साथ काम करते हैं, तो एक परिवार जैसा रिश्ता बन जाता है। ये सिर्फ अदिति के साथ नहीं, बल्कि सेट के बाकी लोगों के साथ भी होता है।’
सेट पर रोती थीं अदिति
जूम के साथ बातचीत करते हुए समर्थ्य गुप्ता ने खुलासा किया कि अदिति अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर बेहद परेशान थीं। वो अक्सर सेट पर रोती थीं और अपनी शादी से जुड़ी समस्याओं को शेयर करती थीं। उन्होंने बताया कि अदिति के पति अभिनीत ने कई बार सेट पर आकर हंगामा भी किया था।
उन्होंने कहा, ‘हमने कई बार अदिति को सेट पर भावुक होते देखा है। उसने खुद हमें बताया था कि उसका पति उसे प्रताड़ित करता है और मानसिक रूप से परेशान करता है।’
जब मेकअप रूम में घुसे अभिनीत
समर्थ्य ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि 20 जनवरी को उनके जन्मदिन के दिन अभिनीत बिना परमिशन के उनके मेकअप रूम में घुस आए थे। उन्होंने कहा, वो अचानक मेरे मेकअप रूम में आ गया और खुद को अदिति का पति बताया। मुझे पहले तो इस शादी की कोई जानकारी नहीं थी। वो मुझसे इस बारे में बात करना चाहता था, लेकिन मैं मानसिक रूप से बहुत थका हुआ था, इसलिए मैंने इस बातचीत से बचने की कोशिश की।’
यह भी पढ़ें: ‘कसौटी जिंदगी की’ फेम एक्ट्रेस ने खोली इंडस्ट्री की पोल, कास्टिंग काउच पर किया बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
1 hr agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
6 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
7 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
8 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
9 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
10 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
11 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
12 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines