Tv Actress Abusive Relationship: दुनिया में हर एक रिश्ता बहुत खास होता है, कुछ रिश्तों से तो हमें बहुत प्यार होता है, लेकिन कई बार किसी रिश्ते को निभाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में उस रिश्ते में सही-गलत का फैसला करना और उसे छोड़ना भी बहुत मुश्किल होता है। कई बार हम इसी वजह से उस रिश्ते से दूर नहीं हो पाते हैं और परेशान होते रहते हैं। रिश्तों में कई बार लोगों को घरेलू हिंसा भी झेलनी पड़ जाती है। हालांकि ऐसा सिर्फ आम लोगों की जिंदगी में नहीं होता है, बल्कि टीवी सितारों की जिंदगी में ऐसे दिन आते है। तो चलिए आज हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताते हैं, जिन्होंने घरेलू हिंसा का सामना किया और उनके पार्टनर पर टॉर्चर के आरोप लगे हैं-
यह भी पढ़ें: Sam Bahadur से सामने आया Vicky Kaushal का फर्स्ट लुक, India Pakistan Match से है फिल्म का कनेक्शन
दलजीत कौर
दलजीत कौर ने हाल ही में दूसरी शादी की है। वह अपनी दूसरी शादी में काफी खुश हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने अपने पति शालीन भनोत के खिलाफ दलजीत ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस एफआईआर में लिखा था कि शालीन ने दलजीत को गले से पकड़ा और गला दबाने की कोशिश की। उनके गले में निशान भी थे और 2016 में इस जोड़े ने कोर्ट से सेटलमेंट ले लिया था।
श्वेता तिवारी
टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस श्वेता तिवारी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। श्वेता तिवारी ने अपने दोनों पतियों के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। पहले पति राजा तिवारी पर मार-पीट का आरोप भी लगाया था। इसके बाद दूसरे पति अभिनव कोहली के साथ जिस तरह श्वेता के रिश्ते बदले वो भी मीडिया की सुर्खियों में रहा। श्वेता का कहना था कि अभिनव ने उनपर और उनके बच्चों पर हाथ भी उठाया था।
निशा रावल
निशा रावल भी कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। निशा ने भी अपने पति पर मारपीट का मामला दर्ज कराया था। निशा रावल और करण मेहरा 9 साल से साथ थे और इस केस में करण को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। इस मामले में कानूनी रूप में सेटलमेंट हुआ है।
डिंपी गांगुली
डिंपी गांगुली और राहुल महाजन की शादी टीवी रियलिटी शो के दौरान हुई थी। राहुल महाजन पर उनकी दोनों पत्नियों ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। डिंपी ने भी राहुल पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। अब डिंपी दुबई स्थित इंजीनियर रोहित रॉय के साथ अपनी घरेलू जिंदगी में खुश हैं।
रश्मि देसाई
टीवी सीरियल ‘उतरन’ से मशहूर हुईं रश्मि देसाई ने भी अपने पति नंदीश संधु के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। रिश्ते के 2 साल बाद रश्मि ने अलग होने का फैसला लिया और फिर दोनों ने कुछ समय के लिए अपनी शादी को एक और मौका देने के बारे में सोचा, लेकिन बाद में फिर अलग हो गए।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines