Bollywood News: टीवी एक्टर और देश के जाने-माने कवि शैलेश लोढ़ा के पिता श्याम सिंह लोढ़ा का निधन हो गया है। जिसके बाद शैलेश को गहरा सदमा लगा है। उन्होंने अपने पिता की मौत की जानकारी फैंस को एक इमोशनल पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने बताया है कि पिता श्याम सिंह लोढ़ा अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने लिखा है कि पिता ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा थे। जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। शैलेश और उनका पूरा परिवार गम में डूबा है। उन्होंने अपने पिता के साथ एक फोटो भी शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि वे जो भी हैं, उनकी (पिता) परछाई हैं।
यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan की बहन का कैंसर से हुआ ऐसा हाल, सदमे में पूरा रोशन खानदान
शैलेश ने लिखा कि आज दिन के सूरज ने सब जगह उजाला किया, लेकिन उनकी जिंदगी में अंधेरा छा गया। पापा नहीं रहे, उन्होंने देह त्याग दी। आंसुओं की भाषा होती तो जरूर कुछ लिखते। एक बार फिर से कह दीजिए बबलू। शैलेश के पिता के जाने का गम उनके फैन्स को भी है। यूजर्स उनकी पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं। जो शैलेश को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है ओम शांति, दूसरे लिखते हैं विनम्र श्रद्धांजलि। बहुत दुखद, भगवान उनके पिता को अपने चरणों में जगह दे। वहीं, कुछ यूजर्स उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं।
10 साल मशहूर कॉमेडी शो में निभाया लीड रोल
बता दें कि लोढ़ा टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक कॉमेडी शो है, जिसमें वे लीड रोल निभाकर अपनी पहचान फैन्स के बीच बना चुके हैं। उन्होंने इस शो में 10 साल तक काम किया था। जिसके बाद शो को छोड़ दिया था। शो के निर्माता असित मोदी हैं, शैलेश ने उनके साथ काम करने से मना किया था। कहा था कि उनके मनमुताबिक काम करना आसान नहीं है। बता दें कि शैलेश लोढ़ा जाने माने लेखक और कवि भी हैं। कई साल वे ‘वाह-वाह क्या बात है?’ नाम का शो भी Host कर चुके हैं। इस शो में देशभर के नामी कवि मौजूदगी दर्ज करवा चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी अक्सर शैलेश फैन्स के बीच अपनी कविताओं को शेयर करते हैं।
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
3 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
4 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
4 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
4 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
6 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
14 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
16 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
19 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
20 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines