Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के चर्चित स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। शो का नया सीजन जल्द ही दस्तक देने वाला है और दर्शकों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस बार कौन-कौन से सितारे शो में खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे। जहां कुछ नामों की पुष्टि हो चुकी है, वहीं कई सेलेब्स ने इस बार शो में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है।
ईशा सिंह-अविनाश मिश्रा नहीं होंगे साथ?
बिग बॉस 18 से सुर्खियों में आए ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा को लेकर काफी चर्चा थी कि ये दोनों ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में साथ नजर आ सकते हैं। बिग बॉस के घर में इनकी नजदीकियों को लेकर कई चर्चाएं थीं और फैन्स इन्हें फिर से साथ देखना चाहते थे। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि ईशा ने इस शो में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है। हालांकि, अविनाश मिश्रा के अभी भी शो में शामिल होने की संभावना बनी हुई है।
सूत्रों की मानें तो ईशा को इस शो के लिए अप्रोच किया गया था और मेकर्स उन्हें शो में शामिल करने के लिए काफी उत्सुक थे, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। इस खबर के बाद उनके फैन्स को जरूर निराशा हुई होगी।
मोहसिन खान ने भी ठुकराया ऑफर
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान को भी ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने भी इस साल शो में हिस्सा लेने से मना कर दिया। पिछले साल भी उन्हें इस शो के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन तब भी उन्होंने शो में आने से इनकार कर दिया था।
किन्हें मिला शो का ऑफर?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार शो के लिए कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं। एल्विश यादव, चुम दारंग, अविनाश मिश्रा, गौतम गुलाटी और मल्लिका शेरावत जैसे नाम चर्चा में हैं। इसके अलावा सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के कंटेस्टेंट गौरव खन्ना को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, अभी तक इनमें से किसी ने भी आधिकारिक रूप से अपनी भागीदारी की पुष्टि नहीं की है। शो की शूटिंग इस साल मई में शुरू होने की संभावना है। ऐसे में जल्द ही प्रतिभागियों की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
क्या होगी इस बार की थीम?
हर साल ‘खतरों के खिलाड़ी’ की थीम कुछ न कुछ नया लेकर आती है। पिछली बार शो को काफी पसंद किया गया था और दर्शकों ने इसके हाई-वोल्टेज स्टंट और रोहित शेट्टी की होस्टिंग की जमकर सराहना की थी। इस बार शो की लोकेशन और टास्क को लेकर भी कई कयास लगाए जा रहे हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन-कौन से नए चेहरे इस बार शो में नजर आएंगे और दर्शकों का रोमांच बढ़ाएंगे।
यह भी पढ़ें: अदिति शर्मा ने क्यों छुपाई थी शादी? एक्ट्रेस बोलीं- ‘मेरे वकील अदालत में सबूत पेश करेंगे’
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
42 mins agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
4 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
7 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
8 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
8 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines