Don 3 में Deepika Padukone को मैसेज कर इस टीवी स्टार ने मांगा रोल, क्या एक्ट्रेस ने की मदद?
Edited By Ishika Jain

Image Credit : Google
Edited By Ishika Jain

Image Credit : Google
Actor Messaged Deepika Padukone For A Role In Don 3: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर इन दिनों काफी बज्ज बना हुआ है। जबसे फिल्म का टीजर सामने आया है फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। ‘डॉन 3’ की स्टारकास्ट में बड़ा बदलाव हुआ है। ऐसे में सभी के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि इस बार कौन-कौन फिल्म में नजर आने वाला है। इसी बीच अब इस फिल्म से जुड़ा एक इंटरेस्टिंग किस्सा सामने आया है, जो रणवीर सिंह नहीं बल्कि उनकी पत्नी यानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से जुड़ा है।
यह भी पढ़ें: Malaika Arora ने फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया Onam, एक्ट्रेस के ट्रेडिशनल अंदाज पर आया फैंस का दिल
दरअसल, फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लिए एक टीवी एक्टर ने रणवीर सिंह की वाइफ को मैसेज कर एक स्पेशल रिक्वेस्ट की थी। इस एक्टर ने अपने इस पर्सनल मैसेज में कुछ ऐसा लिखा जिसका जवाब देने पर दीपिका मजबूर हो गईं। चलिए जानते हैं कौन हैं वो टीवी एक्टर जिसने दीपिका को मैसेज करने की हिम्मत की। बता दें, वो शख्स कोई और नहीं बल्कि एक्टर करणवीर बोहरा हैं। अब खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में उस किस्से का खुलासा किया जब उन्होंने दीपिका को मैसेज किया था।

Image Credit : Instagram
अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में करणवीर बोहरा ने कहा, “जब मुझे पता चला कि रणवीर सिंह डॉन 3 कर रहे हैं, तो मैं सच में उनके अपोजिट विलेन का रोल प्ले करने के लिए एक्साइटेड था। लेकिन मैं फरहान अख्तर या उनके प्रोडक्शन हाउस में किसी को नहीं जानता। इसलिए अचानक मैंने दीपिका पादुकोण को मैसेज किया। मैंने सोचा कि किस्मत आजमाते हैं क्योंकि आप कभी नहीं जानते। दीपिका और मैं एक-दूसरे को जानते हैं, लेकिन हम मिलते नहीं हैं। इसलिए मैंने उन्हें एक मैसेज भेजा और उन्हें बताया मैं फिल्म का हिस्सा बनने में इंटरस्ट रखता हूं।”
एक्टर ने आगे बताया, “दीपिका ने जवाब देते हुए कहा, ‘मैं इस तरह से आपकी मदद नहीं कर सकती, लेकिन मैं उस शख्स के नाम के साथ आपकी मदद कर सकती हूं जो फिल्म बनाने वाले बैनर के लिए कास्टिंग करता है।’ किस्मत से, मेरे पास उस इंसान का नंबर था। मैंने उसे मैसेज किया कि मेरे लायक ऐसा कोई रोल हो, तो मुझे बताएं। मुझे ये करना अच्छा लगेगा। इसलिए, एक एक्टर के रूप में आपके अंदर वो लगन होनी चाहिए।”
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: