हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर; कौन हैं उनकी लेडी लव?

सोशल मीडिया सेंसेशन और टीवी स्टार फैजल शेख उर्फ मिस्टर फैजू ने आज यानी 10 अक्टूबर को निकाह कर लिया है. उन्होंने अपनी शादी मदीना में की और उनके निकाह की तस्वीर भी सामने आई है.

विज्ञापन
मदीना में मिस्टर फैजू का निकाह (PIC-mr_faisu_07, Instagram)

सोशल मीडिया सेंसेशन और टीवी स्टार फैजल शेख उर्फ मिस्टर फैजू को लेकर ऐसी चर्चा चल रही थी कि वो जल्द शादी करने वाले हैं. हालांकि, अब उन्होंने शादी कर लिया है और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है. फैजू ने जैसे ही अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है उसके बाद से ही लोगों का बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है.

दरअसल, शादी से पहले वो युविका चौधरी के एक ब्लॉग फैजू का वेडिंग कार्ड दिखाई दिया था, जिसके बाद शादी की चर्चाएं तेज हो गई थी. इस कार्ड में फैजू और तान्या का नाम  सामने आया था. हालांकि, अब Mr Faisu ने शादी कर ली है और अपनी निकाह की तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की है.

मिस्टर फैजू ने मदीना में किया निकाह

सोशल मीडिया स्टार और टीवी एक्टर मिस्टर फैजू ने आज यानी शनिवार को शादी कर ली है, जिसका फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. मिस्टर फैजू ने निकाह मदीना में किया है. उन्होंने निकाह की बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है, जो काफी वायरल हो रही है. फैजू सभी तस्वीरों में अपनी बीवी के साथ नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

मदीना से मिस्टर फैजू और उनकी दुल्हन की तस्वीरे सामने आई है. कपल एक दूसरे के प्यार में डूबा हुआ नजर आ रहा है. फैजू ने शादी में सफेद शेरवानी पहली है, तो वहीं उनकी दुल्हन ने भी सफेद लिबास पहन रखा है और साथ में उन्होंने लाल रंग का दुपट्टा कैरी किया है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही है. कपल एक साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं आखिरी तस्वीर में फैजू की मां उन पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें: थिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी? रिलीज से पहले मेकर्स ने बनाया प्लान

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर शेयर किया शादी का फोटो

मिस्टर फैजू ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘और हमने तुम्हें जोड़ों में बनाया’- कुरान 78:8. एक सपना सच होने के लिए अल्लाह का शुक्र है, मदीना के खूबसूरत शहर में निकाह, और मेरे साथ मेरा पूरा परिवार. यह एक ऐसी नेमत है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. हालांकि, अभी तक फैजू ने अपनी बेगम के नाम का खुलासा नहीं किया है. लेकिन उनके फैंस दुल्हन का नाम जानने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola