हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Aman Jaiswal Dies: धरतीपुत्र नंदिनी से मशहूर हुए एक्टर की हादसे में मौत, बेसुध हुए पिता

Aman Jaiswal Passes Away: टीवी इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर टीवी एक्टर अमन जायसवाल की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है।

विज्ञापन
Aman Jaiswal

Aman Jaiswal Passes Away: टीवी इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर टीवी एक्टर अमन जायसवाल की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है। ‘धरती पुत्र’ सीरियल से फेम पाने वाले अमन के निधन की खबर से हर कोई हैरान हर गया है। किसी को भी अमन की मौत पर भरोसा नहीं हो पा रहा है, लेकिन सच यही है कि अमन अब हमारे बीच नहीं रहे। इस खबर की जानकारी राइटर धीरज मिश्रा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दी है।

अमन के दोस्त ने क्या कहा?

अमन के दोस्त के हवाले से टीओआई ने जानकारी दी है कि अमन को एक्सीडेंट के बाद कामा अस्पताल ले जाया गया। इसके आधे घंटे के बाद अमन की मौत हो गई। अमन के निधन की खबर से उनके फैंस और चाहने वालों को बड़ा झटका लगा है। हर कोई उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है।

कैसे गई अमन की जान? 

सामने आई जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि अमन ऑडिशन के लिए जा रहे थे। इस दौरान जोगेश्वरी हाईवे पर एक ट्रक ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी, जिससे अमन की मौत हो गई।

दीपिका चिखलिया ने क्या कहा?

इस घटना के बाद दीपिका चिखलिया ने जूम/टेली टॉक इंडिया से बात की है। इस बातचीत में में उन्होंने कहा कि ये बेहद हैरान करने वाला है। अमन के परिवार वाले उनका पार्थिव शरीर लेने के लिए मुंबई आ रहे हैं। अमन का अंतिम संस्कार बिहार के बलिया में किया जाएगा।

पिता की हालत खराब

उन्होंने आगे कहा कि मैं अस्पताल गई थी और परिवार देर रात आएगा। हम कल प्रेयर मीट (प्रार्थना सभा) का आयोजन करेंगे। मैं कल उसके माता-पिता से बात करूंगी। उनकी हालत बहुत खराब है। उसके पिता अस्पताल में भर्ती हैं, वे बात भी नहीं कर सकते। अमन के निधन से पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। हर कोई अमन के आत्मा के लिए दुआ कर रहा है।

यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan को इसी ऑटो वाले ने पहुंचाया अस्पताल, Kareena Kapoor पर बड़ा खुलासा

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें