Tusshar Kapoor Birthday: फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से स्टार किड्स हैं जिनके पेरेंट्स तो अपने जमाने के सुपरहिट स्टार रहे हैं, लेकिन बच्चे वो मुकाम न पा सके। इस लिस्ट में जितेंद्र के बेटे तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) का भी नाम आता है जिन्होंने फिल्में तो कई सारी की लेकिन अधिकतर में फेल ही रहे। बेशक वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से ज्यादा चर्चा में न रहे हों, लेकिन पर्सनल लाइफ में तो काफी सुर्खियां बटोरी हैं। आज एक्टर का बर्थडे है तो इस खास दिन पर हम उनकी जिंदगी के कुछ पन्ने ही पलट लेते हैं।
19 की उम्र में किया डेब्यू
तुषार कपूर के खून में एक्टिंग है, लेकिन उसमें वो उबाल न आ सका जो पिता की एक्टिंग में था। जी हां, जितेंद्र की एक्टिंग की तो दुनिया कायल थी। वहीं बेटे का करियर कुछ खास न रहा। अभिनेता ने सिर्फ 19 साल की उम्र में फिल्म मुझे कुछ कहना है से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म फ्लॉप रही और इसके बाद ये सिलसिला जारी रहा। हालांकि करीना कपूर और तुषार कपूर की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया।
यह भी पढ़ें: AR Rahman ने पत्नी Saira Banu से अलग होने पर तोड़ी चुप्पी- बोले टूटे हुए दिलों के वजन…
इस फिल्म से मिला फेम
हालांकि तुषार ने अपने एक्टिंग करियर में क्या सुपर कूल हैं हम, द डर्टी पिक्चर से लेकर गोलमाल तक में काम किया। लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म गोलमाल में गूंगा का किरदार निभाने वाले लकी के रूप में मिली। इस फिल्म के जितने भी पार्ट आए सभी में एक्टर की पसंद किया गया और इसके काफी मीम्स भी बने। वहीं ये भी पक्का सा ही मानो की अगर इस फिल्म का नेक्स्ट पार्ट आता है तो तुषार ही लकी बनेंगे।
बिन शादी बना दो बच्चों का पिता
हालांकि जितेंद्र ने शादी की और उनके दो बच्चे हैं तुषार कपूर और एकता कपूर। एक फ्लॉप एक्टर रहा तो बेटी ने टीवी की दुनिया में डायरेक्टर बन राज किया। वहीं तुषार ने अब तक शादी नहीं की है लेकिन पिता बनने का सुख जरूर पाया है। जी हां, उन्होंने सरोगेसी की मदद से बेटे के पिता बनने का सुख जरूर पाया है।
उनके बेटे का नाम लक्ष्य कपूर है जिनका जन्म साल 2016 में हुआ था। वो अब 9 साल के हो गए हैं जिनकी परवरिश तुषार अकेले ही कर रहे हैं। वहीं बहन ने भी भाई की राह चुनी और बिन शादी सरोगेसी की मदद से मां बनीं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में फाइलिस्ट हो सकता है बेघर! वोटिंग ट्रेंड में बड़ा उलटफेर, किसे मिले कम वोट
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
14 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
14 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines