Vivian Dsena In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 तो भले ही अब खत्म हो गया हो लेकिन शो से जुड़े विवाद अब भी सुर्खियों में हैं। करणवीर मेहरा के जीतने के बाद सोशल मीडिया पर ये बहस छिड़ गई कि असली विजेता तो रजत दलाल और विवियन डीसेना ही थे। इसी बीच विवियन डीसेना को लेकर तुर्की की महिला ने एक वीडियो शेयर किया है। तुर्की की एक महिला का कहना है कि आखिर कौन है विवियन डीसेना, वो उनकी पत्नी नहीं हैं। आखिर क्या है ये पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
नूरन अली ने बटोरीं सुर्खियां
दरअसल बिग बॉस के रनर अप रहे विवियन डीसेना की पत्नी नूरन अली इजिप्ट की एक महिला जर्नलिस्ट थीं। इसके बाद उन्होंने विवियन से निकाह कर लिया और वो भारत शिफ्ट हो गईं। हाल ही में नूरन अली ने बिग बॉस के घर में पहुंचकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हर कोई विवियन की पत्नी के बारे में बात कर रहा था। नूरन ने जिस तरह से करणवीर, अविनाश और ईशा को लेकर विवियन का आगाह किया था, वो जिस तरह से हाजिर जवाब दे रही थीं। उसके बाद सोशल मीडिया पर भी नूरन काफी वायरल हुई थीं।
तुर्की की महिला ने किया साफ
अब नूरन की ही तरह दिखने वाली एक तुर्की की महिला को काफी लोगों की तरफ से लगातार विवियन की पत्नी ही समझा जा रहा था। इस महिला के सोशल मीडिया पर बहुत सारे लोगों ने कमेंट किया कि वो विवियन की पत्नी हैं। इन सभी बातों और कमेंट से परेशान होकर महिला ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने साफ किया है कि वो विवियन की पत्नी नहीं हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
तुर्की में रहने वाली इस महिला को तो इतना तक नहीं पता कि विवियन डीसेना भारतीय टीवी के बहुत बड़े सेलेब हैं। महिला ने वीडियो में कहा- मैं विवियन डीसेना की पत्नी नहीं हूं। मैं अपने शौहर की पत्नी हूं। कौन है विवियन डीसेना, मैं नहीं जानती। इंटरनेट पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि अभी इस वीडियो पर विवियन डीसेना या उनकी पत्नी नूरन अली का कोई रिएक्शन नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal संग डिवोर्स रूमर्स के बीच Dhanashree का पोस्ट, बोलीं- अपनी किस्मत खुद बनाओ
संबंधित खबरें
इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
20 mins ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
52 mins agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
9 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
10 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
12 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
12 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
14 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
14 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
15 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines