Tunisha Sharma Suicide Case: तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। जांच में जुटी पुलिस के मुताबिक, मामले में दर्ज FIR से पता चला है कि कि तुनिषा अपने को-एक्टर शीजान खान से ब्रेकअप के बाद तनाव में थी। शनिवार को 20 साल की एक्ट्रेस तुनिषा ने नायगांव में मेकअप रूम के अंदर फांसी लगा ली थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
तुनिशा शर्मा की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर वालीव पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत शीजान एम खान के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। रविवार को तुनिषा शर्मा के को-स्टार शीजान खान को मुंबई के वसई कोर्ट में पेश किया गया।
15 दिन पहले हुआ था ब्रेकअप
पुलिस ने बताया कि, तुनिषा शर्मा और शीजान खान रिलेशनशिप में थे। 15 दिन पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। प्राथमिकी में कहा गया है कि ब्रेक-अप के कारण तुनिषा तनाव में थी।
और पढ़िए –आरोपी शीजान खान को मुंबई की वसई अदालत ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
शरीर पर चोट के निशान नहीं, पोस्टमार्टम से खुलासा
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि तुनिषा की मौत दम घुटने से हुई है और उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। डीसीपी चंद्रकांत जाधव के मुताबिक, तुनिशा की मां ने अपने बयान में अली बाबा के को-स्टार शीजान खान को जिम्मेदार ठहराया है।
वालीव पुलिस ने कहा कि वह हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से तुनिषा की मौत की जांच करेगी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस उस दौरान सेट पर मौजूद सभी लोगों से पूछताछ कर रही है।
मुंबई पुलिस ने रविवार को उनके को-स्टार पार्थ जुत्शी से पूछताछ की। जुत्शी ने बताया कि मुझे पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था और सामान्य प्रश्न पूछे गए थे। मैं उसके संबंधों पर टिप्पणी नहीं कर सकता। मुझे कोई जानकारी नहीं है, यह उसका आंतरिक मामला था। जब घटना हुई, तो मुझे पता चला कि उसने आत्महत्या का प्रयास किया।
कौन है तुनिषा शर्मा
4 जनवरी, 2002 को जन्मी तुनिशा शर्मा चंडीगढ़ की रहने वाली थी। कम उम्र से उन्होंने टीवी में काम करना शुरू कर दिया था। अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल में कास्ट होने से पहले, उन्होंने महाराणा प्रताप सीरियल के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके अलावा चक्रवर्ती अशोक सम्राट, गब्बर पुंछवाला, इंटरनेट वाला लव, शेर-ए-पंजाब: महाराजा रंजीत सिंह और इश्क सुभान अल्लाह जैसी सीरियल में भी उन्होंने काम किया।
इन शो में काम करने से उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे भी खुल गए। उन्हें दबंग 3, कहानी 2, बार बार देखो और फितूर जैसी फिल्मों में देखा गया था। उन्हें फितूर (फिरदौस) और बार बार देखो (दीया कपूर) दोनों में कैटरीना कैफ की युवावस्था की भूमिका निभाने के लिए याद किया जाता है।
तुनिशा के इंस्टाग्राम पर एक मिलियन से अधिक फॉलोअर्स थे और वह सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय थी। अपनी मृत्यु से ठीक छह घंटे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें लिखा था, “जो लोग अपने जुनून से प्रेरित होते हैं, वे रुकते नहीं हैं।”
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
2 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
2 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
4 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
22 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines