Tunisha Sharma Suicide Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में आरोपी शीजान खान को शनिवार को जमानत मिल गई। अदालत ने शीजान को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी है। कोर्ट ने शीजान खान को अपना पासपोर्ट भी जमा कराने को कहा है।

बता दें कि तुनिषा ने 24 दिसंबर 2022 को आत्महत्या (Tunisha Sharma Suicide Case) की थी। एक दिन बाद शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि शीजान खान 21 साल की तुनिषा शर्मा के साथ रिलेशनशीप में थे लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था।

69 दिनों बाद शीजान को मिली जमानत

तुनिषा शर्मा ने एक टीवी धारावाहिक के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। टीवी एक्ट्रेस की मां की शिकायत पर शीजान खान को घटना के अगले दिन गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तारी के बाद से शीजान न्यायिक हिरासत में थे। अब 69 दिनों बाद शीजान खान को जमानत मिल गई है। बता दें कि तुनिषा शर्मा की आत्महत्या मामले में वसई पुलिस ने भी शीजान के खिलाफ 524 पेज की चार्जशीट दाखिल की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ