Tumbbad 2 Star Cast: अभिनेत्री आलिया भट्ट ने आधिकारिक तौर पर सोहम शाह की बहुप्रतीक्षित हॉरर फिल्म ‘तुम्बाड 2’ (Tumbbad 2) में अपनी एंट्री की पुष्टि कर दी है. फिल्म के निर्माता और मुख्य अभिनेता सोहम शाह ने इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट के साथ कुछ खास तस्वीरें साझा कर इस बड़े सहयोग का स्वागत किया है.
यह भी पढ़ें: कितनी लंबी होगी विजय की Jana Nayagan, फिल्म की यूके और भारत रिलीज में क्या होगा फर्क?
सोहम और आलिया की तस्वीरें
इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुईं सोहम और आलिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में दोनों कलाकार फिल्म के सिग्नेचर क्रिमसन बैकड्रॉप के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं. सोहम शाह ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “एक नया अध्याय खुल रहा है. Tumbbad2 में आपका स्वागत है आलिया भट्ट.
फिल्म और आलिया के किरदार से जुड़ी मुख्य बातें
सोहम शाह के साथ आलिया की यह फिल्म उनके करियर की पहली हॉरर फिल्म मानी जा रही है, जिसके लिए फैंस बड़े उत्सुक हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया फिल्म में कोई छोटा-मोटा कैमियो नहीं बल्कि एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. वे लगभग 20 दिनों तक फिल्म की शूटिंग करेंगी और उनका किरदार कहानी के क्लाइमेक्स में एक बहुत बड़ा ट्विस्ट लेकर आएगा.
यह भी पढ़ें: 7 साल बाद बड़े पर्दे पर होगा ‘हीरो नंबर 1’ का कमबैक! Govinda ने अपकमिंग फिल्मों का किया
तुंबाड़ 2 की दमदार स्टार कास्ट
ऐसा माना जा रहा है कि तुंबाड़ 2 में आलिया के दमदार किरदार का बड़ा रोल तुंबाड़ 3 में देखने को मिलेगा, जो कहानी का नेतृत्व करेगा. जानकारी के मुताबिक, तुंबाड़ की फ्रेंचाइजी काफी बड़ी होने वाली है. ‘तुम्बाड 2’ में सोहम शाह और आलिया भट्ट के अलावा दिग्गज अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी एक मुख्य और अहम भूमिका में दिखाई देंगे.
फिल्म का धांसू बजट
पिछली बार की तरह उधार लेकर नहीं बल्कि इस बार फिल्म को लगभग 100 करोड़ रुपये के बड़े बजट पर तैयार किया जा रहा है. फिल्म के लिए मुंबई में ही करीब 7 से 8 एकड़ का एक विशाल गांव का सेट तैयार किया गया है. फैंस को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. बता दें कि यह फिल्म 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
यह भी पढ़ें: ‘मैं नहीं चाहता Rancho मर जाएं’, सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे 3 Idiots के चतुर, वीडियो शेयर
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
4 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
6 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
7 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
8 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
8 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
8 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
10 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
11 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines