Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri First Look: करण जौहर ने सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में ये दोनों पासपोर्ट के पीछे लिपलॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले कि आप कुछ और सोचें और कोई सवाल करें, आपको बता दें, ये फोटो उनकी अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक है। ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में अब अनन्या पांडे की एंट्री ऑफिशियली कन्फर्म कर दी गई है। करण जौहर ने अब इस फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर रिवील कर दिया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील कर दी है।
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे का फ्रेश लुक रिवील
फोटो में कार्तिक आर्यन एक फ्रेश लुक में नजर आ रहे हैं। काफी समय से वो बियर्ड में दिखाई दे रहे थे। ऐसे में अब उनका ये नया लुक काफी हटके लग रहा है। कार्तिक आर्यन के हेयर स्टाइल से लेकर उनके कपड़े और टैटू सब कुछ काफी फंकी है। वहीं, अनन्या पांडे भी मॉडर्न चिक लुक में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस का लुक सिंपल और एलिगेंट रखा गया है। फोटो में ये दोनों पासपोर्ट के पीछे किस करते दिख रहे हैं। अब इस पोस्ट को शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है।
कब रिलीज होगी ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’?
इस फर्स्ट को शेयर करते हुए लिखा है, ‘साइंड, सील्ड और हमारे रे की रूमी डिलीवर हो रही है! यानी फिल्म में कार्तिक आर्यन का नाम रे और अनन्या पांडे का नाम रूमी रखा गया है।’ ये फिल्म वैलेंटाइन के खास मौके पर रिलीज होगी। इस लव स्टोरी को 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अब इस अनाउंसमेंट के बाद कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। हर कोई इस फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जताता हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: क्या The Traitors के रिलीज होने से पहले ही Urfi Javed ने लीक कर दी स्टोरी? पोस्ट से मिला शो से जुड़ा हिंट
वैलेंटाइन पर पर्दे पर दिखेगा रोमांस
आपको बता दें, इससे पहले कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ में साथ नजर आए थे। अब एक बार फिर ये दोनों साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। इस फोटो में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे यानी रे और रूमी की रोमांटिक केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। ऊपर से मेकर्स इस फिल्म को सबसे रोमांटिक महीने में और वैलेंटाइन डे के ठीक एक दिन पहले रिलीज कर रहे हैं। वैलेंटाइन होने के कारण फिल्म को काफी फायदा होगा। सभी कपल्स इस फिल्म को देखने के लिए पहुंच जाएंगे और मेकर्स मालामाल हो जाएंगे।
संबंधित खबरें
मर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
2 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
2 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
7 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
8 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
8 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
9 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
10 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
19 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
20 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines