TJMM Box Office Collection Day 8: शतक लगाने को तैयार ‘तू झूठी मैं मक्कार’, आठवें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
Edited By Nancy Tomar

Tu Jhoothi Main Makkar Box Office Collection Day 13
Edited By Nancy Tomar

Tu Jhoothi Main Makkar Box Office Collection Day 13
TJMM Box Office Collection Day 8: लव रंजन के निर्देशन में बनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhooti Main Makkaar) ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी हैं।
जैसे ही फिल्म रिलीज हुई तो सिनेमाघर खचाखच भर गए थे। इसके बाद फिल्म ने जबरदस्त कमाई करना शुरू किया और अब दूसरे वीकेंड फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की उम्मीद की जा रही है।
बता दें कि फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने पहले वीकेंड ही 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। इसके बाद अब फिल्म के आठवें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं।
आठवें दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने बुधवार यानी आठवें दिन 5.60 करोड़ रुपयों की कमाई की है। इसके साथ ही अब फिल्म का कुल कलेक्शन 87.91 करोड़ रुपये हो गया है।
बता दें कि फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने पहले दिन 15.73 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 10.34 करोड़ रुपये का कारोबार किया। साथ ही फिल्म के तीसरे दिन की कमाई 10.52 करोड़ रुपये रही। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने चौथे दिन 16.57 करोड़ बटोरे।
रिलीज के पांचवे दिन यानी संडे को फिल्म ने 17.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म के छठे दिन के कलेक्शन में गिरावट आई और इसने 6.05 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म ने सातवें दिन 6.05 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया।
अब फिल्म को कुल कलेक्शन 87.91 करोड़ रुपये हो गया है और इसके साथ ही अब फिल्म की कमाई की रफ्तार देखते हुए इसके 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने पर नजर टिकी हुई हैं। इसी के साथ फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ फिल्म ‘पठान’ के बाद बॉक्स ऑफिस पर शतक लगाने वाली साल 2023 की दूसरी बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: