TJMM Box Office Collection Day 9: लव रंजन के निर्देशन में बनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhooti Main Makkaar) ने बॉक्स ऑफिस पर खूब पकड़ बना रखी हैं।
फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता से ज्यादा हो गया है और फिल्म अभी भी टिकट खिड़की पर धूम मचा रही हैं। फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ होली के मौके पर रिलीज हुई थी और तब से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी हैं।
रिलीज के 9वें दिन फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने की इतनी कमाई
फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने रिलीज के 9वें दिन यानी गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर 4.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। साथ ही ये फिल्म की अब तक की सबसे कम कमाई है। इसके साथ ही फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का कुल कलेक्शन अब 92.71 करोड़ रुपये हो गया है। इसी के साथ फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से अब कुछ ही कदम दूर हैं।
पहले वीकेंड ही फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने किया 70 करोड़ से ज्यादा का कारोबार
बता दें कि फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने पहले वीकेंड ही 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। इसके बाद अब फिल्म के 9वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं। रिलीज के 9वें दिन यानी गुरुवार को ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने बॉक्स ऑफिस पर 4.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की कमाई
इसी के साथ फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने पहले दिन 15.73 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 10.34 करोड़ रुपये का कारोबार किया। साथ ही फिल्म के तीसरे दिन की कमाई 10.52 करोड़ रुपये रही। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने चौथे दिन 16.57 करोड़ बटोरे।
फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का कलेक्शन
रिलीज के पांचवे दिन यानी संडे को फिल्म ने 17.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म के छठे दिन के कलेक्शन में गिरावट आई और इसने 6.05 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म ने सातवें दिन 6.05 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया।
शतक लगाने की ओर बढ़ रही फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’
फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने आठवें दिन 5.60 करोड़ रुपयों की कमाई की है। अब फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ 100 करोड़ के कल्ब में शामिल होने की ओर बढ़ रही हैं और इसी के साथ ‘तू झूठी मैं मक्कार’ फिल्म ‘पठान’ के बाद बॉक्स ऑफिस पर शतक लगाने वाली साल 2023 की दूसरी बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
5 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
6 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
7 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
8 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
10 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
10 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
11 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines