TJMM Box Office Collection Day 16: बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही 'तू झूठी मैं मक्कार', 16वें दिन भी किया शानदार कलेक्शन

TJMM Box Office Collection Day 16

TJMM Box Office Collection Day 16

TJMM Box Office Collection Day 16: होली के मौके पर रिलीज हुई रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है।

विज्ञापन

फिल्म की कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाते हुए 16वें दिन भी बढ़िया कमाई की है। रणबीर-श्रद्धा स्टारर फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ पहले ही 100 करोड़ में शामिल हो चुकी हैं। अब फिल्म की 16वें दिन के आकंड़े भी आ गए हैं।

विज्ञापन

फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का कुल कलेक्शन

एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने अपनी रिलीज के 16वें दिन यानी गुरुवार को 2 करोड़ का कारोबार किया है. इसी के साथ इस फिल्म की कुल कमाई अब 119.29 करोड़ रुपये हो गई है।

वहीं, फिल्म ने बेहतर ओपनिंग से अपनी शुरूआत की और रिलीज के 16वें दिन भी ये फिल्म टिकट खिड़की पर जमी हुई हैं।

विज्ञापन

तीसरे वीकेंड में 120 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती हैं फिल्म

वहीं, अगर फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की कमाई की बात करें तो फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखकर उम्मीद की जा रही हैं कि ये फिल्म तीसरे वीकेंड में 120 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती हैं। साथ ही 150 करोड़ के मैजिकल आंकड़े को पार करना फिल्म की लिए थोड़ा मुश्किल लग रहा हैं।

‘तू झूठी मैं मक्कार’ को टक्कर देने आ रही अजय देवगन की ‘भोला’

वहीं, फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को टक्कर देने के लिए 31 मार्च को अजय देवगन की ‘भोला’ आने वाली हैं, जिसका पहले से ही बहुत बज बना हुआ हैं। अब देखना होगा कि फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ 150 करोड़ के मैजिकल आकंड़े को पार कर पाती हैं या नहीं।

विज्ञापन

रणबीर और श्रद्धा की एक्टिंग ने बिखेरा जलवा

वहीं, फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में रणबीर और श्रद्धा ने तो अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा ही है। साथ ही इस फिल्म से बोनी कपूर ने भी एक्टिंग में डेब्यू किया है और दमकार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसके साथ ही फिल्म में अनुभव सिंह बस्सी और डिंपल कपाड़िया ने भी अहम रोल प्ले किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ