TJMM Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhoothi Mein Makkar) को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। लोगों को फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhooti Main Makkaar) में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फ्रेश जोड़ी खूब भा रही हैं।
8 मार्च को रिलीज हुई थी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’
बता दें कि यह फिल्म 8 मार्च को रिलीज हुई थी। लव रंजन के डायरेक्शन में बनीं इस रोमांटिक कॉमेडी की फिल्म की ओपनिंग बेहद शानदार रही हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म ने दूसरे दिन भी अच्छी खासी कमाई की हैं। फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं।
और पढ़िए – Oscar 2023 की तैयारियां पूरी, जानें कब शुरू होगा पुरस्कारों का सीधा प्रसारण
फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने दूसरे दिन भी की शानदार कमाई
फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhooti Main Makkaar) ने दूसरे दिन यानी गुरुवार को 9 करोड़ रुपयों का बिजनेस किया है। साथ ही अगर फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन यानी बुधवार को भारत में 15.73 करोड़ रुपये की कमाई की हैं। इसके साथ ही अगर फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म का कुल कलेक्शन अब 24.73 करोड़ रुपये हो गया है।
और पढ़िए – ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, फिल्म ने पहले दिन ही किया धुआंधार कलेक्शन इकट्ठा
मजेदार रोमांटिक ड्रामा फिल्म है ‘तू झूठी मैं मक्कार’
अब मेकर्स को वीकेंड से उम्मीद है कि फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ शनिवार और रविवार की छुट्टी में और ज्याद बिजनेस कर सकती हैं। बता दें कि मजेदार रोमांटिक ड्रामा फिल्म बनाने के लिए लव रंजन बहुत मशहूर हैं। साथ ही फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ करीब 95 करोड़ की लागत में बनाई गई है। साथ ही फिल्म के रिलीज होते ही फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में फिल्म के शानदार कलेक्शन को देखकर लग रहा है कि फिल्म आसानी से अच्छा खासा प्रॉफिट कमा लेगी।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines