Tu Jhoothi Main Makkar Box Office Collection Day 14: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhoothi Main Makkar ) ने बॉक्स ऑफिस पर खूब पकड़ बना रखी हैं।
फिल्म रिलीज के बाद से ही टिकट खिड़की पर खूब कमाई कर रही हैं। साथ ही ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर चुकी है और अब इसकी कमाई की रफ्तार कम होने लगी हैं। इसके साथ ही अब फिल्म की 14वें दिन की कमाई सामने आ गई हैं।
रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है ‘तू झूठी मैं मक्कार’
लव रंजन के निर्देशन में बनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhooti Main Makkaar) फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। फिल्म ने रिलीज से पहले ही काफी बज बना लिया था।
और पढ़िए – Imran Khan Avantika Divorce: इमरान खान-अवंतिका मलिक का हुआ तलाक, इस पोस्ट ने दिया हिंट
एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 14वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 2.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही इस फिल्म की कुल कमाई अब 114.24 करोड़ रुपये हो गई है।
टिकट खिड़की पर खूब कमाई कर रही फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’
इसके साथ ही कपिल शर्मा की ज्विगाटो और रानी मुखर्जी की मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे भी हाल ही में रिलीज हुई है, लेकिन ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टिकने में नाकाम हो रही हैं। इस कारण फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की कमाई का रास्ता साफ हैं और फिल्म खूब कमाई कर रही हैं।
फिल्म में रणबीर और श्रद्धा की एक्टिंग ने बिखेरा जलवा
साथ ही फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में रणबीर और श्रद्धा ने तो अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा ही है। वहीं, इस फिल्म से बोनी कपूर ने भी एक्टिंग में डेब्यू किया है और दमकार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसके साथ ही फिल्म में अनुभव सिंह बस्सी और डिंपल कपाड़िया ने भी अहम रोल प्ले किया है।
और पढ़िए – Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने OK शब्द को लेकर दी अहम जानकारी, पोस्ट शेयर कर लिखा- “ol korrect”
फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का कलेक्शन
बता दें कि फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने पहले वीकेंड ही 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। फिल्म ने पहले दिन 15.73 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 10.34 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म के तीसरे दिन की कमाई 10.52 करोड़ रुपये रही। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने चौथे दिन 16.57 करोड़ बटोरे।
छठे दिन गिरी फिल्म की कमाई
वहीं पांचवे दिन यानी संडे को फिल्म ने 17.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म के छठे दिन के कलेक्शन में गिरावट आई और इसने 6.05 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने सातवें दिन 6.05 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया।
फिल्म की कमाई
वहीं आठवें दिन 5.60 करोड़ रुपयों की कमाई की है और 9वें दिन फिल्म ने 4.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया। साथ ही दसवें दिन फिल्म ने शुक्रवार को 3.50 करोड़ का बिजनेस किया था और 11वें दिन 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और फिल्म ने 12वें दिन 7.60 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। साथ ही फिल्म ने 13वें दिन 2.30 करोड़ रुपये कमाए हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
12 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
15 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
16 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
17 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
17 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
17 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
18 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
19 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
19 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines