Tu Jhoothi Main Makkar Box Office Collection Day 13: लव रंजन के निर्देशन में बनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhooti Main Makkaar) फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। फिल्म ने रिलीज से पहले ही काफी बज बना लिया था।
जैसे ही फिल्म रिलीज हुई तो सिनेमाघर खचाखच भर गए थे। साथ ही अब फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ साल 2023 की दूसरी 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इसी के साथ फिल्म की 13वें दिन की कमाई में भी सामने आ गई हैं।
फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का कुल कलेक्शन
अक्षय कुमार की ‘सेल्फी’ और कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ को पछाड़ते हुए रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रखा है।
100 करोड़ के कल्ब होते हुए फिल्म शानदार कमाई कर रही हैं। इसके साथ ही फिल्म के 13वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 13वें दिन 2.30 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म का कुल क्लेकशन अब 111.44 करोड़ रुपये हो गया है।
फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की कमाई
बता दें कि फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने पहले वीकेंड ही 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। फिल्म ने पहले दिन 15.73 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 10.34 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म के तीसरे दिन की कमाई 10.52 करोड़ रुपये रही। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने चौथे दिन 16.57 करोड़ बटोरे।
वहीं पांचवे दिन यानी संडे को फिल्म ने 17.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म के छठे दिन के कलेक्शन में गिरावट आई और इसने 6.05 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने सातवें दिन 6.05 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया।
वहीं आठवें दिन 5.60 करोड़ रुपयों की कमाई की है और 9वें दिन फिल्म ने 4.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया। साथ ही दसवें दिन फिल्म ने शुक्रवार को 3.50 करोड़ का बिजनेस किया था और 11वें दिन 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। साथ ही 12वें दिन फिल्म ने 7.60 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है।
संबंधित खबरें
'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
31 mins ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
1 hr ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
17 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
20 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
21 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
22 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
22 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
22 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoLIVE: Ed Sheeran ने 'किंग' के लिए हिंदी में गाते हुए BTS वीडियो किया शेयर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines