TRP Of This Week: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ हिट रहा. इसकी पॉपुलैरिटी फिनाले वीक में कमाल की रही है. इसका फिनाले 7 दिसंबर को हुआ था. गौरव खन्ना शो के विनर बने. वहीं, फरहाना भट्ट इसकी रनरअप रहीं. शो का फिनाले दमदार रहा, जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह पहुंचे थे. इसका फिनाले काफी चर्चा में था. एक दिन पहले ही पवन सिंह की एंट्री का ऐलान किया गया था, जिसके बाद पावर स्टार की झलक देखने के लिए एक्साइटेड हो गए थे. शो को बंपर टीआरपी मिली थी. पवन सिंह की एंट्री का दबदबा टीआरपी में देखने के लिए मिला. बार्क रेटिंग में शो पहले नंबर पर रहा.
सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर है. ये नंबर 1 पर बना है. बार्क की जारी किए टीआरपी की लिस्ट में शो का काफी दबदबा देखने के लिए मिला. इसकी हाईएस्ट टीआरपी ने सभी की छुट्टी कर दी. अगर टॉप 10 की लिस्ट की बात की जाए तो इसमें ‘अनुपमा’ जैसे शोज शामिल हैं, जिन्हें पछाड़ सलमान का शो नंबर वन बना है. देखिए लिस्ट…
- बिग बॉस 19
- अनुपमा
- क्योंकि सास भी कभी बहू थी
- लाफ्टर शेफ्स
- तुम से तुम तक
- उड़ने की आशा
- तारक मेहता का उल्टा चश्मा
- गंगा माई की बेटियां
- वसुधा
- ये रिश्ता क्या कहलाता है
यह भी पढ़ें: Chiranjeevi Hanuman First Look Out: 2026 का बड़ा धमाका, ‘चिरंजीवी हनुमान’ का फर्स्ट लुक आया सामने
क्या सलमान खान से ज्यादा है पवन सिंह की पॉपुलैरिटी?
भोजपुरी स्टार पवन सिंह को टीआरपी किंग, ट्रेंडिंग स्टार और पावर स्टार जैसे नामों से जाना जाता है. वह जहां भी जाते हैं शोज को हिट कर देते हैं. पवन सिंह ने अश्नीर ग्रोवर के शो ‘राइज एंड फॉल’ में एंट्री की तो ये शो भी टीआरपी के मामले में टॉप पर रहा. इस शो से पवन हिंदी ऑडियंस के बीच काफी हिट रहे. फिर बिग बॉस में आए तो दबंग खान के साथ उन्हें देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं रहा. बिग बॉस के मंच पर पवन सिंह ने सलमान खान के साथ ठुमके लगाए. इस शो के बाद एक्टर ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में पहुंचे. इन दिनों वह यहां पर दर्शकों एंटरटेन कर रहे हैं. पवन सिंह की पॉपुलैरिटी का फायदा तो हर शो को मिला है.
यह भी पढ़ें: ‘हमारे देश और धर्म के खिलाफ है…’, पाकिस्तानी एक्टर ने ‘धुरंधर’ को बताया ‘शर्मनाक’, पाक के लोगों को भी लताड़ा
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 hr agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
2 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
5 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
6 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
7 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
7 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
8 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
8 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
9 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines