TRP List Week 43 2023 से बाहर हुआ Bigg Boss 17, तो इस शो ने छीन ली Anupamaa की गद्दी

TRP List Week 43 2023: बार्क इंडिया ने 43वें हफ्ते की टीआरपी की लिस्ट जारी की है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

TRP List Week 43 2023

TRP List Week 43 2023

TRP List Week 43 2023: अपने चेहते टीवी शो को दर्शक खूब प्यार देते हैं। हर किसी का अलग-अलग टीवी शोज पसंद होते है और सभी अपने मनपसंद शो के लिए हर अपडेट भी रखना चाहता है, जिसमें से टीआरपी भी एक अहम हिस्सा है। इस हफ्ते यानी 43वें वीक की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी गई है।

विज्ञापन

जी हां, बार्क इंडिया ने 43वें हफ्ते की टीआरपी की लिस्ट जारी की है, जिसे देखकर हर कोई हैरान भी है, क्योंकि इस बार भी टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर से ‘अनुपमा’ का पत्ता साफ हो गया है, जबकि दर्शको को चेहता ये शो दूसरे नंबर से भी गायब है। चलिए जान लेते हैं कि कौन-से नंबर पर कौन-सा टीवी शो है।

विज्ञापन
विज्ञापन

43वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट

टीआरपी के चार्ट में इस बार पहले नंबर पर ‘गुम है किसी के प्यार में’ है। इस शो ने 42वें हफ्ते की तरह इस बार यानी 43वें हफ्ते में भी बाजी मार ली है। टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर इस बार भी ‘गुम है किसी के प्यार में’ है। बार्क इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘गुम है किसी के प्यार में’ को इस बार 2.4 रेटिंग मिली है। इस सीरियल की फैन फॉलोइंग में तेजी से इजाफा हो रहा है।

तीसरे नंबर पर ‘अनुपमा’

टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर की बात करें तो 43वें हफ्ते की लिस्ट में तेरी मेरी डोरियां है। बार्क इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, तेरी मेरी डोरियां ने 43वें हफ्ते में 2.0 रेटिंग हासिल की है। इसके साथ ही इस शो ने ‘अनुपमा’ को भी पटखनी दे दी है। वहीं, अगर टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर की बात करें तो बार्क इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार यानी 43वें हफ्ते की लिस्ट में तीसरे नंबर पर ‘अनुपमा’ है। इस बार शो को 1.9 रेटिंग मिली है। बीते दो हफ्तों से इस शो की टीआरपी में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

विज्ञापन

5वें नंबर पर ‘इमली’

वहीं, अगर टीआरपी में चौथे नंबर की बात करें तो बार्क इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार चौथे नंबर पर पांड्या स्टोर है। इस शो को 43वें हफ्ते में 1.8 रेटिंग मिली है। इसके साथ ही 43वें हफ्ते में टीआरपी की लिस्ट में 5वें नंबर पर इमली है। इस शो को इस बार 1.8 रेटिंग मिली है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ