Trisha Reaction On Mansoor Ali Khan Apology: बीते कुछ दिनों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक बड़ा विवाद चल रहा है। मंसूर अली खान (Mansoor Ali Khan) ने हाल ही में तृषा (Trisha) को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद उनका जमकर विरोध किया गया। एक्टर को लोगों ने खूब लताड़ लगाई। साथ ही इंडस्ट्री के कई लोग भी उनके खिलाफ आकर खड़े हो गए। यहां तक कि ये मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया। एक्टर के खिलाफ कंप्लेंट भी दर्ज करवाई गई। मुद्दे को गर्माता हुआ देख अब मंसूर अली खान ने तृषा से माफी मांगी है। जिसपर अब एक्ट्रेस का रिएक्शन भी सामने आ गया है।
यह भी पढ़ें: ‘मुझे सभी महिलाओं पर क्रश है’, KBC में ये क्या कह गए Amitabh Bachchan?
मंसूर ने मांगी माफी
बता दें, मंसूर अली खान ने माफी मांगते हुए कहा, ‘मेरी प्यारी को स्टार तृषा, मुझे माफ कर दो। ईश्वर मुझे मौका दे कि मैं तुम्हें तुम्हारी शादी में आशीर्वाद दे सकूं…।’ लेकिन उन्होंने ऐसा क्या कहा था जिसके बाद उन्हें माफी मांगी पड़ी ये भी जान लेते हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक अपने एक इंटरव्यू में मंसूर ने कहा था, ‘जब मैंने सुना था कि मैं तृषा के साथ एक्टिंग कर रहा हूं तो मैंने सोचा कि फिल्म में एक बेडरूम सीन होगा। मैंने सोचा कि मैं उसे बेडरूम में ले जा सकता हूं जैसा कि मैंने अपनी पिछली फिल्मों में बाकी एक्ट्रेसेस के साथ किया था। मैंने बहुत सारी फिल्मों में रेप सीन्स किए हैं और ये मेरे लिए नया नहीं है। लेकिन इन लोगों ने कश्मीर शेड्यूल के दौरान सेट पर त्रिशा को मुझे दिखाया भी नहीं।’
मंसूर के बयान पर भड़की थीं तृषा
ये वीडियो वायरल होने के बाद एक्ट्रेस भी खुद को इस पर रिएक्ट करने से रोक नहीं पाईं। उन्होंने X पर लिखा, ‘हाल ही में मेरे ध्यान में एक वीडियो आया है, जहां पर मिस्टर मंसूर अली खान मेरे बारे में काफी गलत तरह से बात करते दिख रहे हैं। मैं इसकी निंदा करती हूं और इसे सेक्सिस्ट, डिस रिस्पेक्टफुल और मिसोजिनिस्ट मानती हूं। वो उम्मीद करते रह सकते हैं लेकिन मैं आभारी हूं कि मैंने कभी उनके जैसे घटिया शख्स के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं किया और मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि मेरे बाकी फिल्मी करियर में भी ऐसा कभी न हो। उनके जैसे लोग मानवता को बदनाम करते हैं।’
तृषा का रिएक्शन
हालांकि, अब एक्टर ने तृषा से माफी मांग ली है और लगता है कि ये मामला जल्द ही शांत हो जाएगा। एक्टर की माफी पर रिएक्ट करते हुए अब तृषा ने X पर लिखा, ‘गलती करना मानवीय है, क्षमा करना दिव्य है।’ अब एक्ट्रेस का ये ट्वीट वायरल हो रहा है। सभी फैंस भी एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं कि वो इतना बड़ा दिल रखती हैं कि उन्होंने इतनी घटिया टिप्पणी के बाद भी मंसूर को माफ कर दिया।
संबंधित खबरें
Miss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
58 mins agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
3 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
3 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
21 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
22 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines