हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

‘विजय हमेशा मेरे लिए बहुत खास…’, Trisha Krishnan का पुराना बयान वायरल, अफेयर की रूमर्स को फिर मिली हवा

Trisha Krishnan: थलापति विजय और तृषा कृष्णन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों की अफेयर की चर्चा जोरों से हो रही हैं. इस बीच अब तृषा का पुराना बयान वायरल हो रहा है, जिससे इनके अफेयर की रूमर्स को और भी हवा मिल गई है.

विज्ञापन
Trisha Krishnan, thalapathy vijay. image credit- social media

Trisha Krishnan: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के कई स्टार्स ऐसे हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ जाते हैं. इन दिनों थलापति विजय और तृषा कृष्णन भी इसी वजह से लाइमलाइट मे हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक तृषा कृष्णन और विजय को लेकर तरह-तरह की बातें सुनने को मिल रही है. इस बीच अब तृषा कृष्णन का पुराना बयान वायरल हो रहा है.

तृषा कृष्णन का पुराना बयान वायरल

दरअसल, तृषा कृष्णन का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस ने थलापति विजय की तारीफ की थी. ये वीडियो फिल्म ‘घिल्ली’ के दौरान का है, जिसमें तृषा कृष्णन ने विजय के साथ अपनी पहली फिल्म की थी. वीडियो में एक्ट्रेस कह रही हैं कि विजय एक कमाल के इंसान हैं. मैंने उनके साथ चार फिल्मों में काम किया है और सच कहूं तो जब हमने ‘घिल्ली’ शुरू की थी, तब मेरी उनसे ज्यादा बातचीत नहीं होती थी, क्योंकि हर कोई जानता है कि विजय बहुत शांत स्वभाव के इंसान हैं.

क्या बोलीं तृषा?

वीडियो में अपनी बात को जारी रखते हुए तृषा ने कहा कि वो सेट पर आते हैं और अपना काम करके चले जाते हैं, लेकिन ‘घिल्ली’ फिल्म की टीम का बहुत शुक्र है कि उनकी वजह से हम दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई. इसके आगे तृषा बोलीं कि विजय हमेशा ही मेरे लिए बहुत खास रहेंगे क्योंकि मैंने, उन्हीं के साथ अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्में दी हैं.

विज्ञापन

तृषा और विजय के अफेयर की रूमर्स

तृषा ने कहा कि मैंने उन्हें कभी अपना आपा खोते नहीं देखा है और वो सेट पर भी बेहद प्रोफेशनल रहते हैं. साथ ही वो अपना काम भी पूरी ईमानदारी के साथ करते हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि विजय उन लोगों में से हैं जिनके बारे में आप हमेशा अच्छा ही याद रखोगे. तृषा का ये पुराया बयान ऐसे समय में वायरल हुआ है, जब तृषा और विजय के अफेयर की रूमर्स चर्चा में है. साथ ही विजय और उनकी वाइफ संगीता का तलाक का मामला चल रहा है.

यह भी पढ़ें- ‘मेरे मां-बाप ने बहुत…’, क्या UK07 Rider Anurag Dobhal ने खेला इमोशनल कॉर्ड?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola