Trisha Krishnan Mansoor Ali Row: बीते दिनों ‘लियो’ अभिनेता मंसूर अली खान ने तृषा कृष्णन पर अपमानजनक टिप्पणी की। इस वजह से वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं और अभिनेता को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। तृषा और चिरंजीवी जैसे सितारों के मंसूर को फटकार लगाने के बावजूद वह माफी मांगने के लिए तैयार नहीं हैं। लेकिन, अब इस मामले में मंसूर अली की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रहीं हैं। अभिनेता के खिलाफ चेन्नई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा संज्ञान लेने के बाद हुई कार्रवाई
हाल ही में मंसूर अली का तृषा कृष्णन के साथ अभद्र टिप्पणी करने का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में वह तृषा के बारे में अजीबो-गरीब बातें कर रहे थे। वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचाया है और तृषा ने इसपर कड़ी आपत्ति जताई थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि वह भविष्य में कभी मंसूर के साथ काम नहीं करेंगी। इसपर कई बड़े सितारों ने भी आपत्ति जताई थी। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा संज्ञान लेने के बाद डीजीपी शंकर जीवाल ने मंसूर अली खान के खिलाफ कार्रवाई की है।
चेन्नई पुलिस ने मंसूर अली के तृषा कृष्णन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कथित तौर पर इस मामले की जांच बीती रात 21 नवंबर को की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, मंसूर अली खान पर मामला तब दर्ज किया गया जब एनसीडब्ल्यू ने तमिलनाडु के डीजीपी को मंसूर अली खान के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा था। कथित तौर पर, उनके खिलाफ धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) और धारा 509 (शब्द, इशारा या महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। कहा जा रहा है कि इस मामले में पूछताछ के लिए बीता रात पुलिस मंसूर के घर पहुंची थी।
दरअसल बीते दिनों एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी। इस दौरान मंसूर अली ने कहा था, ‘मुझे जब मालूम हुआ कि मैं तृषा के साथ काम कर रहा हूं तो मुझे लगा कि यह एक बेडरूम सीन होगा। मुझे लगा कि मैं फिल्म में तृषा को उठाकर बेडरूम में ले जाऊंगा जैसा मैंने और भी कई अभिनेत्रियों के साथ पहले फिल्मों में किया है। मैंने पहले भी कई रेप सीन किए हैं और मेरे लिए यह कोई नई बात नहीं है। लेकिन, इन लोगों ने कश्मीर में शूटिंग के दौरान मुझे तृषा को देखने तक नहीं दिया।’