Triptii Dimri Official Statement: तृप्ति डिमरी के नाम पर एक बड़ा विवाद हो रहा है। ‘एनिमल’ (Animal) से नेशनल क्रश बनी इस एक्ट्रेस के खिलाफ हाल ही में कुछ महिलाओं ने गुस्सा जताया है। ऐसा लग रहा है जैसे-जैसे तृप्ति करियर में आगे बढ़ रही हैं कंट्रोवर्सी भी उनके साथ जुड़ती जा रही हैं। एक तरफ उनकी फिल्में ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3), ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video) रिलीज के लिए तैयार हैं। दूसरी तरफ उनके खिलाफ विरोध चल रहा है।
तृप्ति डिमरी के खिलाफ हुआ विरोध
दरअसल, हाल ही में जयपुर में एक इवेंट हुआ था। FICCI FLO ने नारी शक्ति कार्यक्रम रखा था जिसमें कहा जा रहा है कि तृप्ति डिमरी को भी शामिल होना था। ऑर्गनाइजर्स ने एक्ट्रेस पर आरोप लगाया कि एक्ट्रेस ने करीब 5.5 लाख रुपये लिए और इसके बावजूद वो इवेंट में शामिल नहीं हुईं। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए जिसमें एक महिला एक्ट्रेस के पोस्टर को गुस्से से खराब करती हुई नजर आई। उन्होंने पोस्टर में दिख रहे तृप्ति के चेहरे पर कालिख पोती और उनका मुंह काला करने तक की बात कह दी।
आरोप लगने के बाद एक्ट्रेस ने दी सफाई
अब ये मामला हद से ज्यादा बढ़ा और फैंस तक उनकी इमेज खराब होने लगी तो अब एक्ट्रेस की टीम ने इस मामले पर ऑफिशियल बयान जारी कर सच्चाई बताई है। तृप्ति डिमरी की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी किया है जिसमें बताया जा रहा है कि उन पर लग रहे आरोप झूठे हैं। इस स्टेटमेंट में लिखा है, ‘अपनी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के लिए चल रहे प्रमोशनल कैंपेन के दौरान, तृप्ति डिमरी ने अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों को पूरी तरह निभाया, फिल्म से जुड़े सभी निर्धारित इवेंट्स और सेशंस को अटेंड किया।’
यह भी पढ़ें: Govinda की बेटी ने पुलिस के सामने गोली कांड पर दिया बयान, ऑफिशियल स्टेटमेंट दर्ज
तृप्ति की टीम ने जारी किया आधिकारिक बयान
इस स्टेटमेंट में आगे लिखा है, ‘उन्होंने अपनी प्रमोशनल ड्यूटीज के परे किसी भी पर्सनल अपीयरेंस या इवेंट में हिस्सा नहीं लिया और न ही उसमें शामिल होने की कमिटमेंट दी थी। ये क्लेरिफाई करना जरूरी है कि इन एक्टिविटीज में उनकी इंवॉल्वमेंट के लिए कोई एडिशनल फीस या पेमेंट एक्सेप्ट नहीं की गई है।’ अब उनका ये स्टेटमेंट देखकर साफ हो गया है कि एक्ट्रेस पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं और वो इस इवेंट में शामिल नहीं होने वाली थीं और न ही इसके लिए उन्होंने कोई पैसे लिए हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 hr ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
4 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
5 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
6 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
6 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
6 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
8 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines