Triptii Dimri On Romance: तृप्ति डिमरी बॉलीवुड में जमकर रोमांस कर रही हैं। एक्ट्रेस की फिल्में आप देखेंगे तो किसिंग सीन और हॉट सीन भर-भरकर मिलेंगे। अब पर्दे पर तो वो जमकर प्यार कर रही हैं, लेकिन रियल लाइफ में उन्हें कैसा रोमांस चाहिए ?अब एक्ट्रेस ने उसे लेकर भी खुलासा किया है। हाल ही में एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने अपने एक इंटरव्यू में लव लाइफ पर खुलकर बात की है। इस दौरान उन्होंने काफी कुछ इंटरेस्टिंग खुलासे किए।
कौन-सी है तृप्ति डिमरी की फेवरेट रोमांटिक फिल्म?
एक्ट्रेस से सवाल किया गया कि उनकी फेवरेट रोमांटिक फिल्म कौन-सी है? इस सवाल का जवाब देते हुए तृप्ति डिमरी ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की साल 1994 में आई फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ (Kabhi Haan Kabhi Naa) का नाम ले दिया।। उन्होंने इसका कारण भी बताया है। एक्ट्रेस ने कहा, इसमें एक इनोसेंस है। बहुत ज्यादा इनोसेंस है और मेरे लिए ये ही रोमांस है। मुझे लगता है कि जब मैंने ये फिल्म देखी थी तो मुझे वो प्योर लव लगी थी। मुझे भी इस तरह का प्यार चाहिए एक लड़के से। बहुत प्योर, इनोसेंट और बिना कैलकुलेशन वाला।’
बॉलीवुड एक्टर को डेट करने से तृप्ति ने जताया ऐतराज
तृप्ति डिमरी ने इसके बाद जो कहा वो सुनकर तो बॉलीवुड के कुछ एक्टर्स के भी दिल टूट सकते हैं। ‘एनिमल’ (Animal) फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) संग रोमांस कर चुकीं एक्ट्रेस ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि वो कभी भी किसी बॉलीवुड एक्टर को डेट करेंगी। तृप्ति ने कहा, ‘मुझे लगता है बहुत ज्यादा इनसिक्योरिटीज आ जाती हैं क्योंकि आप रोज किन चीजों से डील कर रहे हो, रोज आप थोड़े चिंतित होते हो और आप हमेशा अपनी लाइफ को बैलेंस करने की कोशिश करते हो। अपने आपको प्रोटेक्ट करने की कोशिश करते हो और दूसरा इंसान भी वही कर रहा है।’
यह भी पढ़ें: Aniruddhacharya का तलाक को लेकर शॉकिंग दावा, बोले-‘7 दिन मेरे पास बैठ जाइए डिप्रेशन छू मंतर’
पार्टनर की किन खूबियों से समझौता नहीं करेंगी एक्ट्रेस
तृप्ति डिमरी बोलीं, ‘इसमें एनर्जी क्लैश हो जाता है तो मुझे लगता है कि एक इंसान को तो स्टेबल होना चाहिए। वो आपको रियलिटी चेक दे सके कि ये सच नहीं है, जिंदगी ऐसी भी होती है।’ इसके अलावा तृप्ति डिमरी ने ये भी बताया है कि वो कभी कुछ चीजों को लेकर पार्टनर में कभी समझौता नहीं करेंगी। वो कौनसी क्वालिटी हैं जिनको लेकर एक्ट्रेस निगोशिएट करने को तैयार नहीं हैं? इसके जवाब में सबसे पहले उन्होंने लॉयल्टी कहा। इसके अलावा वो इंसान दूसरों से कैसे बात करता है वो भी जरूरी है, जैसे स्टाफ से। वो कैसे लोगों को ट्रीट करता है उनकी रिस्पेक्ट करता है, वो बहुत मायने रखता है। तृप्ति को लड़का काफी अंडरस्टैंडिंग चाहिए, जो कल को आने वाली मुश्किलों में उनके साथ खड़ा हो और उन्हें जज न करे।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
14 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
17 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
17 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
17 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
23 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines