Tripti Dimri Parents On Her Intimate Scenes: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Madanna) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) तबाही मचा रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के नौ दिनों के अंदर 399 करोड़ की कमाई कर ली। वहीं, दसवें दिन फिल्म 400 करोड़ की कमाई कर लेगी। फिल्म रणबीर और रश्मिका के अलावा कई बड़े स्टार्स नजर आ रहे हैं, जिनके किरदारों को खूब पसंद किया गया। हालांकि, सबसे ज्यादा ध्यान ‘बुलबुल’ और ‘कला’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं तृप्ति डिमरी ने खींचा। उन्होंने रणबीर के साथ इंटिमेट और बोल्ड सीन दिए, जिनको पसंद भी किया गया और उनकी आलोचना भी हुई।
इसी बीच तृप्ति डिमरी को नेशनल क्रश भी घोषित कर दिया गया। वहीं, हाल में तृप्ति डिमरी ने अपने एक इंटरव्यू में फिल्म ‘एनिमल’ में उनके इंटिमेट और बोल्ड सीन को लेकर अपने माता-पिता (Tripti Dimri Parents On Her Intimate Scenes) के रिएक्शन के बारे में खुलासा किया। एक्ट्रेस ने एक न्यू ज पोर्टल के साथ अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि जब उनके माता-पिता ने उनके ये सीन देखते तो उनको कैसा लगा और उन्होंने क्या कहा।
“उनको सब समझने में थोड़ा समय लगा”
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए, तृप्ति ने अपने माता-पिता के रिएक्शन के बारे में बात करते हुए बताया, ‘उन्हें फिल्म के उनके बोल्ड और इंटिमेट सीन को देखने के बाद थोड़ा सोचना पड़ा और इसको पचाने में कुछ समय भी लगा’। तृप्ति डिमरी ने बात करते हुए आगे बताया, ‘मेरे माता-पिता थोड़ा हैरान हो गए थे। इसके बाद उन्होंने कहा कि हमने कभी फिल्मों में ऐसा कुछ नहीं देखा और आपने यह कर दिखाया’।
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘उन्हें उस सीन से उबरने में थोड़ा समय लगा। हालांकि, वे मेरे लिए वो सीन काफी सही थे। बाद में उन्होंने मुझसे कहा कि तुमको यह सब नहीं करना चाहिए था, लेकिन ठीक है। माता-पिता के तौर पर हम साफ तौर पर इसको महसूस कर पा रहे हैं’।
यह भी पढ़ें: 400 करोड़ पार होने के बाद इन चार बड़ी फिल्मों से पिछड़ जाएगी Animal या तोड़ देगी रिकार्ड, देखें लिस्ट
“मैं एक एक्ट्रेस हूं यह मेरा काम है”
तृप्तिन ने आगे कहा, ‘मैंने उनसे कहा कि मैं कुछ भी गलत नहीं कर रही हूं। यह मेरा काम है और जब तक मैं सहज और सुरक्षित हूं मुझे इसमें कोई परेशानी नहीं दिखती। मैं एक एक्ट्रेस हूं और जो किरदार मैं निभाती हूं, उसके लिए मुझे 100 प्रतिशत ईमानदार रहना होता है और मैंने वही किया’। एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘किस्मत से मेरे मामले में मैं इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है कि मैं ‘बुलबुल’ में रेप का सीन सूट कर रही थी और मुझसे बार-बार पूछा जा रहा था कि क्या मैं ठीक हूं’।
तृप्ति ने आगे बताया, ‘साथ ही उन्होंने यह बात सुनिश्चित की थी कि इस सीन को फिल्माते समय वहां निर्देशक, डीओपी और अभिनेताओं समेत पांच से ज्यादा लोग न हों। सेट पर किसी और को जाने की अनुमति नहीं थी। सभी मॉनिटर बंद थे और वे कह रहे थे यही वह दृश्य है जो हम कर रहे हैं। अगर किसी भी समय आपको लगता है कि आप असहज हैं, तो हमें बताएं। हम इसको यहीं रोक देंगे’।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
4 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
5 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
7 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines