हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Triptii Dimri शादी के बाद पति को क्या खिलाएंगी खास? एक्ट्रेस को पसंद हैं कैसे लड़के?

Triptii Dimri: तृप्ति डिमरी ने लव लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं। वो किसे डेट नहीं करेंगी और उन्हें कौन-सी खूबियां इंप्रेस करती हैं? अगर आप भी जानना चाहते हैं तो ये पढ़ लीजिए। 

विज्ञापन
Triptii Dimri

Triptii Dimri: तृप्ति डिमरी इस वक्त नेशनल क्रश बनी हुई हैं। ‘एनिमल’ (Animal) की रिलीज के बाद से तृप्ति की डिमांड फैंस के बीच और बॉलीवुड में दोनों जगह बढ़ गई है। एक्ट्रेस अब जल्द ही ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ रोमांस करते हुए नजर आने वाली हैं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से फैंस इस फिल्म को लेकर इंतजार नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि फिल्म में हॉरर और कॉमेडी के साथ कार्तिक और तृप्ति का सॉलिड रोमांस भी नजर आ रहा है।

एक्टर को डेट नहीं करेंगी तृप्ति?

वहीं, रियल लाइफ की बात करें तो हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में तृप्ति डिमरी ने अपनी लव लाइफ को लेकर ढेर सारी बातें की थीं। एक्ट्रेस ने बातों-बातों में खुलासा किया था कि उन्हें किस तरह का रोमांस चाहिए और वो एक लड़के में कौन-सी क्वालिटीज खोज रही हैं? इस बीच तृप्ति डिमरी ने ये भी रिवील किया था कि वो कभी भी किसी एक्टर को डेट नहीं करेंगी। ये सुनकर आपको भी झटका लगा होगा। लेकिन खुद तृप्ति ने अपने मुंह से ये बात कबूल की है कि वो कभी किसी एक्टर को डेट नहीं करने वालीं।

3 चीजों से नहीं करेंगी समझौता

तृप्ति डिमरी ने अपने इस फैसले के पीछे की वजह भी रिवील की है। तृप्ति ने बारे में बताते हुए कहा एक्टर को डेट करने पर बहुत सारी इनसिक्योरिटीज आ जाती हैं। इसके अलावा उन्होंने 3 ऐसी चीजें भी बताई जिससे वो कभी समझौता नहीं करेंगी। इस लिस्ट में सबसे पहले आती है लॉयल्टी, फिर वो देखती हैं कि एक लड़का बाकी लोगों से कैसा बात करता है। दरअसल, इससे पता चलता है कि वो कैसा इंसान है? इसके अलावा वो अंडरस्टैंडिंग भी होना चाहिए। सबसे जरूरी चीज तो ये है कि वो लड़का मेंटली कितना स्ट्रॉन्ग है?

यह भी पढ़ें: Shilpa Shetty ने तोड़ दिया मंदिर का अहम रूल? एक्ट्रेस की इस हरकत के बाद नोटिस जारी

शादी के बाद पति के लिए सबसे पहले क्या पकाएंगी तृप्ति?

दरअसल, तृप्ति डिमरी को ऐसे लड़के पसंद आते हैं जो मेंटली स्ट्रॉन्ग होते हैं जैसे कि किसी ग्रुप के लीडर। इसके अलावा तृप्ति ने ये भी रिवील किया है कि शादी के बाद वो अपने पति को सबसे पहले क्या बनाकर खिलाने वाली हैं? अगर आप सोच रहे हैं कि एक्ट्रेस हलवा या खीर बनाएंगी तो ऐसा नहीं है। तृप्ति का कहना है कि वो अपने पति को प्रॉपर चाऊमीन खिलाना पसंद करेंगी क्योंकि यही उनका चीट मील भी है। तृप्ति को नूडल्स और मोमोज बेहद पसंद हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें