Triptii Dimri exits Anurag Basu film: हाल ही में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में यह खबरें तेजी से फैलीं कि अभिनेत्री तृप्ति डिमरी आगामी फिल्म से बाहर हो गई हैं, क्योंकि उनकी इमेज और पर्सनालिटी इस किरदार के हिसाब से सूटेबल नहीं थी। पहले इस फिल्म को ‘आशिकी 3’ कहा जा रहा था, लेकिन अब इसका नाम भी बदल दिया गया है। अब इस पूरे विवाद पर फिल्म के निर्देशक अनुराग बसु ने अपनी चुप्पी तोड़ी और सफाई दी है।
फिल्म का नाम और कास्टिंग अब भी अधूरी
अनुराग बसु ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म का नाम अब ‘आशिकी 3’ नहीं रहेगा, लेकिन अभी तक नए नाम की घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि फिल्म का नाम क्या होगा? लेकिन इसकी शूटिंग इस महीने शुरू हो रही है। फिलहाल हमने मेन फिमेल कैरेक्टर के लिए किसी अभिनेत्री को फाइनल नहीं किया है, इसकी घोषणा एक हफ्ते में की जाएगी।
तृप्ति डिमरी के बाहर होने की असली वजह
तृप्ति डिमरी को फिल्म से बाहर किए जाने की खबरें तब सामने आईं जब कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि उनकी हालिया बोल्ड भूमिकाओं के कारण उनकी ‘इमेज’ इस फिल्म में फिट नहीं बैठती। हालांकि, अनुराग बसु ने इन अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इमेज इसका कारण नहीं है। मैं किसी भी अभिनेता को उनके पुराने रोल या कैरेक्टर के आधार पर जज नहीं करता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म की कहानी अब ‘आशिकी’ नहीं रही और यह किसी और विषय पर आधारित होगी।
डेट्स क्लैश के कारण नहीं बनी बात
अनुराग बसु ने बताया कि तृप्ति डिमरी के इस फिल्म से बाहर होने की असली वजह उनकी डेट्स क्लैश है। उन्होंने कहा कि त्रिप्ती इस समय विशाल भारद्वाज की एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, और मेरी फिल्म भी इसी महीने फ्लोर पर जा रही है। आगे उन्होंने बताया कि त्रिप्ती आज भी उनकी अच्छी दोस्त हैं और वे उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद करते हैं। अनुराग ने मीडिया से कहा कि इस बारे में त्रिप्ती से भी पूछा जाना चाहिए, ताकि सही कारण सामने आ सके।
यह भी पढ़ें – Arjun Kapoor से ब्रेकअप के बाद ‘प्यार’ को लेकर क्या है Malaika Arora का ख्याल? रिवील हुई दिल की बात
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 hr agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 hr agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
12 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
16 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
19 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
19 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
19 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines