Triptii Dimri Sizzling Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं। रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में बोल्ड किरदार निभाकर रातों-रात सेंसेशन बन चुकीं तृप्ति फिलहाल अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर रोमांटिक हॉलीडे एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को मालदीव से शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। समंदर किनारे से तृप्ति ने कई सिजलिंग पोज दिए हैं जिनसे नजरें हटा पाना आपके लिए भी मुश्किल होने वाला है।
किसके साथ रोमांटिक हॉलीडे पर तृप्ति?
तृप्ति डिमरी इन दिनाें मालदीव में हॉलीडे एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने कई सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इनमें से एक तस्वीर में तृप्ति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट भी नजर आए हैं। इससे साफ है कि एक्ट्रेस सैम मर्चेंट के साथ रोमांटिक हॉलीडे पर हैं। इन तस्वीराें को शेयर करते हुए तृप्ति ने कैप्शन दिया, ‘सांस छोड़ते हुए, पूरे दिल और कभी न भूलने वाली यादों के साथ विदा हो रही हूं।’
यह भी पढ़ें: Ekta Kapoor के लिए Nagin बन जहर उगलेगी ये एक्ट्रेस? एक हिंट से फैंस को मिला इशारा!
समंदर किनारे दिए बोल्ड पोज
तस्वीरों में आप तृप्ति डिमरी को व्हाइट रंग की शर्ट में देख सकते हैं। एक्ट्रेस समंदर के किनारे काफी बोल्ड और सिजलिंग पोज दे रही हैं। एक तस्वीर में उन्हें शॉवर के नीचे भीगते हुए देखा जा सकता है। एक तस्वीर में तृप्ति पानी में वॉक करते हुए उतर रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उन्हें ट्रैक सूट पहने पोज देते हुए देखा जा सकता है।
फैंस भी कर रहे रिएक्ट
उधर, तृप्ति डिमरी के रोमांटिक हॉलीडे की तस्वीरें फैंस का ध्यान भी खींच रही हैं। खबर लिखे जाने तक इन तस्वीरों को 2 लाख 47 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस की तस्वीरों पर हार्ट इमोजी भेजकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। कुछ यूजर्स उनके सिजलिंग पोज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
कौन हैं सैम मर्चेंट?
बता दें कि सैम मर्चेंट जाने-माने मॉडल रह चुके हैं और फिलहाल होटल बिजनेस चला रहे हैं। गॉसिप गलियारों में चर्चा है कि तृप्ति और सैम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इन दोनों ने अभी तक इन रूमर्स पर मुहर नहीं लगाई है। कुछ दिन पहले ही तृप्ति ने सैम के जन्मदिन पर रोमांटिक पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें विश किया था। अब दोनों रोमांटिक हॉलीडे एन्जॉय कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में शूटरों में खुलासे, जानें क्यों किया था हमला?
7 mins agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
10 mins agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
11 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
15 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
18 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
18 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
18 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines