हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ranbir Kapoor की रियल और रील दोनों गर्लफ्रेंड पहुंची Vicky Kaushal के पास, सोशल मीडिया पर उठा सवाल

Ranbir Kapoor Girlfriends: रणबीर कपूर को लेकर एक मीम काफी वायरल हो रहा है। इसमें उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर मजाक बनाया गया है। रणबीर कपूर के बाद सभी लड़कियां विक्की कौशल के पास क्यों चली जाती हैं? लोग ये जानना चाहते हैं।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Girlfriends

Ranbir Kapoor Girlfriends: रणबीर कपूर को एक वक्त में बॉलीवुड का कैसेनोवा कहा जाता था। आलिया भट्ट (Alia Bhatt)से शादी करने से पहले रणबीर कपूर ने कई सारी गर्लफ्रेंड्स बनाई थीं। हालांकि, उनमें से किसी का भी रणबीर के साथ शादी का सपना पूरा नहीं हो पाया। वहीं, अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक मीम वायरल हो रहा है। ये मीम आप लोगों को काफी रिलेटबल और मजाकिया लग सकता है। अब एक पोस्ट सामने आया है जिसमें कहा जा रहा है कि रणबीर को डेट करने के बाद सब लड़कियां विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के पास क्यों चली जाती हैं।

रियल और रील दोनों गर्लफ्रेंड ने चुने विक्की

बता दें, यहां बात दो लड़कियों की हो रही है। एक रणबीर कपूर की रियल लाइफ एक्स गर्लफ्रेंड है और एक रील लाइफ। रणबीर कपूर की कौन-सी रियल लाइफ गर्लफ्रेंड है जो विक्की कौशल के पास है वो तो आप समझ ही गए होंगे। लेकिन जो लोग अभी तक ये इशारा नहीं समझे हैं बता दें, यहां बात बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की हो रही है। कैटरीना ने रणबीर कपूर के इश्क में पड़कर सलमान खान को छोड़ दिया था। वहीं, रणबीर कपूर की पत्नी बनने का उनका सपना टूट गया।

कैटरीना ने रणबीर को डेट कर विक्की से रचाई शादी

इसके बाद कैटरीना ने विक्की कौशल संग शादी रचा ली और अब दोनों हैप्पिली मैरिड हैं। वहीं, रील गर्लफ्रेंड की बात करें तो एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) ने ‘एनिमल’ (Animal) फिल्म में रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था। फिल्म में रणबीर कपूर शादीशुदा थे लेकिन फिर भी वो तृप्ति के करीब आए थे। इन दोनों ने इतनी बोल्ड इंटिमेट सीन दिए कि बॉक्स ऑफिस भी हिल गया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Vicky Kaushal ने Ranbir Kapoor से लिया बदला, ‘गर्लफ्रेंड’ के बदले छीन ली ‘गर्लफ्रेंड’

तृप्ति भी पहुंची विक्की के पास

वहीं, अब रणबीर कपूर की रील गर्लफ्रेंड तृप्ति डिमरी अपनी अगली फिल्म में विक्की कौशल की गर्लफ्रेंड बनी हैं और उनके साथ इंटिमेट सीन दे रही हैं। तृप्ति को रणबीर के बाद सीधे विक्की कौशल के साथ काम करते देख अब एक मीम खूब वायरल हो रहा है। इसमें लिखा है, ‘तृप्ति डिमरी रणबीर कपूर के बाद विक्की कौशल के पास चली गईं। बिल्कुल वैसे ही जैसे कैटरीना ने किया था।’ अब लोग इस पर टिप्पणी करते हुए मजे ले रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola