Tripti Dimri On Lick My Shoe Animal Scene: ‘काला’, ‘बुलबुल’ और ‘लैला मजनू’ जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवा चुकीं तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) हाल में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) में नजर आ रही हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का जबरदस्त आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म में तृप्ति ने फिल्म में रणबीर के साथ इंटिमेट और बोल्ड सीन दिए हैं, जिसको लेकर एक्ट्रेस ट्रोल्स के निशाने पर बनी हुई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने फिल्म में अपने सीन को लेकर बात की।
एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में रणबीर संग अपने इंटिमेट और बोल्ड सीन को लेकर लोगों की नफरत और ट्रोलिंग पर हैरानी जताई है। एक्ट्रेस ने इस बारे में बात करते हुए कहा ‘उन्हें यह देख बहुत बुरा लगा’। तृप्ति ने अपने इंटरव्यू में बात करते हुए कहा, ‘उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है’। एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘बल्कि ‘एनिमल’ में ‘बुलबुल’ में किए गए रेप सीन के मुकाबले इंटिमेट सीन इतना भी चैलेंजिंग नहीं था’।
‘पहले कभी नहीं किया आलोचना का सामना’
तृप्ति डिमरी ने एक न्यूज पोर्टल के साथ इंटरव्यू में फिल्म में रणबीर के साथ अपने इंटिमेट सीन और लिपलॉक की आलोचना को लेकर बात करते हुए कहा, ‘इस सीन को काफी ट्रोल किया जा रहा है, जिसने मुझे परेशान कर दिया, क्योंकि मैं एक ऐसी इंसान हूं, जिसने कभी शायद ही ट्रोल्स का सामना किया हो’। एक्ट्रेस ने आगे बताया, ‘मैंने अपनी कुछ ही फिल्मों के लिए बहुत ही कम आलोचना का सामना किया है। इसलिए मैं इस बार हैरान रह गई, लेकिन मैंने शांति से बैठकर इसके बारे में सोचा’। इसके अलावा तृप्ति ने ‘जुते चाटने’ वाले सीन को लेकर भी अपनी बात रखी।
यह भी पढ़ें: क्या 16 की उम्र में Hansika Motwani को दिए गए थे ‘जवानी के इंजेक्शन’? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
‘जूते चाटने’ वाले सीन पर बोलीं Tripti Dimri
‘एनिमल’ में एक डायलॉग है ‘लिक माय शू’, जिसको लेकर सोशळ मीडिया पर भी खूब बवाल मचा हुआ है। फिल्म के एक सीन में रणबीर, तृप्ति यानी जोया से ब्रेकअप करके जाता है, तब वो जोया से कहता है ‘लिक माय शू’। इस डायलॉग और सीन पर भी बवाल मचने के बाद एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा, ‘इसकी वजह से मुझे मेरे एक्टिंग कोच की कही एक बात याद आ गई। उन्होंने कहा था, जो उनका भी गोल्डन रूल था- कभी भी अपने किरदार को जज मत करो’। एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘आप जो किरदार निभा रहे हैं आपका को-एक्टर जो किरदार निभा रहा है। वो सभी इंसान हैं’।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
4 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
5 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
7 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
8 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines