Tripti Dimri के पोस्टर पर महिलाओं ने लगाई कालिख, एक्ट्रेस पर इवेंट से भागने का आरोप

Tripti Dimri News: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के खिलाफ कुछ महिलाओं ने जमकर विरोध किया। एक्ट्रेस के पोस्टर पर महिलाओं ने कालिक पोत दी।

Tripti Dimri News

Tripti Dimri News

Tripti Dimri News: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के पोस्टर पर जयपुर में एक संगठन की महिलाओं ने मार्कर से कालिक पोत दिया। बताया जा रहा है कि महिला फिक्की फ्लो संगठन से जुड़ी हुई हैं। इस संगठन से जुड़ी महिलाओं को ये कहकर तृप्ति के कार्यक्रम में बुलाया गया था कि वो दोपहर 12 बजे तक यहां आकर सभी से इंटरेक्शन करेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एक्ट्रेस किसी कारण के चलते यहां नहीं आ पाईं। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन

तृप्ति डिमरी के इवेंट को लेकर हुआ विवाद

बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के लिए जयपुर में आयोजित एक प्रमोशनल इवेंट में विवाद खड़ा हो गया। उनकी फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के प्रमोशन के लिए होने वाले इस इवेंट में तृप्ति के न पहुंचने पर नाराज महिलाओं ने उनके पोस्टर पर कालिख पोत दी और उनकी फिल्मों का बायकॉट करने का ऐलान कर डाला।

विज्ञापन

‘फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर’ द्वारा आयोजित इस इवेंट में एक्ट्रेस को दोपहर 12 बजे तक पहुंचना था लेकिन महिलाएं यहां एक्ट्रेस का इंतजार ही करती रह गईं और इससे नाराज हुईं महिलाओं ने स्टेज पर चढ़कर जमकर हंगामा कर दिया। इस दौरान पूर्व चेयरपर्सन अलका बत्रा ने तृप्ति के पोस्टर पर कालिख पोतकर अपना विरोध जताया, जिसके बाद देखते ही देखते कार्यक्रम में हंगामा मच गया।

विज्ञापन

इवेंट के लिए पेमेंट लेकर धोखा देने का आरोप

आपको बता दें कार्यक्रम की चेयरपर्सन रघुश्री पोद्दार ने तृप्ति और उनकी टीम पर आरोप लगाया है कि उन्होंने इवेंट के लिए पेमेंट लेकर उन्हें धोखा दिया। रघुश्री ने ये भी कहा कि तृप्ति की टीम ने उनकी जगह पर राजकुमार राव को लाने की बात की, जिससे महिलाओं को ऐसा लगा कि उनके साथ छल किया गया है। उनका कहना था कि तृप्ति की ये हरकत बिल्कुल भी स्वीकार नहीं की जाएगी।

महिलाओं ने तृप्ति के खिलाफ अपनी नाराजगी को जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए थी। रघुश्री पोद्दार ने ये घोषणा की कि ‘फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर’ अब तृप्ति की सभी फिल्मों का बायकॉट करेगा। उन्होंने कहा कि ये विरोध सिर्फ जयपुर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे पूरे देश में फैलाया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा ना हों।

विज्ञापन

तृप्ति की टीम से आफिशियल बयान नहीं आया

इस पूरे विवाद के बाद तृप्ति डिमरी की टीम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस घटनाक्रम के बाद तृप्ति के फैंस काफी हैरान हो गए हैं। अब देखना ये होगा कि क्या तृप्ति इस मामले में खुद आगे आकर कुछ कहती हैं या नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ