हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Animal के लिए सिर्फ 40 लाख, Spirit के लिए इतने करोड़, Tripti Dimri की फीस में 90% की बढ़ोतरी

फिल्म ‘एनिमल’ के बाद से ही तृप्ति डिमरी चर्चा में बनी रहती हैं। इन दिनों भी एक्ट्रेस सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ में तृप्ति डिमरी नजर आएंगी ये अनाउंसमेंट हुई है और अब इस फिल्म के लिए उनकी फीस भी रिवील हो गई है।

विज्ञापन
तृप्ति डिमरी की फीस में मोटा इजाफा।

पॉपुलर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। तृप्ति डिमरी प्रभास स्टारर ‘स्पिरिट’ में दीपिका पादुकोण की जगह अब नजर आने वाली हैं। जबसे ये अनाउंसमेंट हुई है, तबसे ही तृप्ति डिमरी चर्चा में बनी हुई हैं और उनको लेकर कई तरह की बातें सुनने को मिल रही हैं। इस बीच अब अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ के लिए तृप्ति की फीस भी सामने आई है। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस लाख नहीं बल्कि करोड़ में फीस चार्ज की है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने ‘स्पिरिट’ के लिए कितनी रकम चार्ज की है?

‘स्पिरिट’ के लिए तृप्ति डिमरी की फीस

दरअसल, अगर Telugu 360 की रिपोर्ट की मानें को प्रभास स्टारर ‘स्पिरिट’ के लिए तृप्ति डिमरी ने 4 करोड़ रुपये बतौर फीस लिए हैं। हालांकि, ये अभी ऑफिशियली सामने नहीं आया है, लेकिन कहा यही जा रहा है कि तृप्ति ने इस फिल्म के लिए मोटी रकम ली है। हालांकि, अगर इसकी तुलना दीपिका पादुकोण की फीस से की जाए तो उसके मुकाबले तृप्ति की फीस बहुत कम है।

फिल्म ‘एनिमल’ में तृप्ति की फीस 

इसी के साथ तृप्ति की फीस में 90% की बढ़ोतरी हो गई है। जी हां, फिल्म ‘एनिमल’ के लिए तृप्ति ने जहां सिर्फ 40 लाख रुपये लिए थे। वहीं, ‘स्पिरिट’ के लिए एक्ट्रेस 4 करोड़ रुपये चार्ज कर रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस की फीस में 90% का इजाफा देखने को मिला है। इसके अलावा अगर दीपिका पादुकोण की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका ने इस फिल्म के लिए बेहद मोटी फीस चार्ज की थी।

दीपिका ने मांगी मोटी रकम

जी हां, फिल्म ‘स्पिरिट’ के लिए दीपिका ने 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग की थी। इतना ही नहीं बल्कि सुनने में तो ये भी आया है कि दीपिका ने अपने काम के घंटे भी कम करने के लिए कहा था। दरअसल, दीपिका पादुकोण कुछ ही दिन पहले मां बनी हैं। ऐसे में दीपिका ने अपने काम के घंटों को कम करने के लिए भी रिक्वेस्ट की थी। अब दीपिका इस फिल्म से बाहर हो चुकी हैं और उनकी जगह तृप्ति डिमरी ने ले ली है।

यह भी पढ़ें- पब्लिक के सामने स्टेज पर बुरी तरह गिरी मशहूर सिंगर, फिर यूं किया कवर, देखें वीडियो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें