बॉलीवुड में कई हॉरर मूवीज बनी हैं जो काफी हिट भी हुई हैं और इन मूवीज ने ऑडियंस को डराया भी है। आज हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं ये फिल्म इंडस्ट्री में अंडररेटेड रही लेकिन बाकी फिल्मों के मुकाबले ये काफी डरावनी है। तृप्ति डिमरी के शुरुआती दिनों की ये मूवी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है और इसकी कहानी अपका भी दिल दहला देगी। मूवी का नाम ‘बुलबुल’ है, जब आप भी मूवी को देखेंगे तो इस कहानी में आपको हर सीन में ट्विस्ट देखने को मिलेगा। चलिए इस मूवी के बारे में डिटेल में जानते हैं।
यह भी पढ़ें: 9 साल पुरानी वो सीरीज, जिसका थ्रिलर खोल देगा दिमाग, आ चुके हैं 6 सीजन
मूवी की कहानी
तृप्ति ने मूवी में स्ट्रॉन्ग महिला ‘बुलबुल’ का किरदार निभाया है जो गांव में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ गुप्त तरीके से लड़ती हैं। बुलबुल की शादी बचपन में ही हो जाती है। जो अपने ससुराल में काफी कुछ झेलती हैं। सुसराल में ‘बुलबुल’ के साथ दुष्कर्म होता है और वो पूरी तरह से टूट जाती है। वहीं उसके ससुराल वाले भी इस बात को समाज में दबा देने के लिए बुलबुल को चुप रहने के लिए बोलते हैं।
ट्विस्ट से भरपूर है मूवी
वहीं बुलबुल की कहानी फ्लैशबैक में जाती हैं जहां बुलबुल के देवर सत्या से उसकी काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। लेकिन बुलबुल के ससुराल वाले देवर सत्या को लंदन पढ़ने के लिए भेज देते हैं। लंदन से 5 साल बाद जब सत्या वापस आता है तो बुलबुल उस दौरान पूरी तरह बदली हुई दिखती है। वहीं गांव में भी उस दौरान कुछ अजीबो-गरीब घटनाएं सुनने को मिलती है जिसे गांव वाले चुड़ैल का साया कहते हैं। पूरी कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है कि आखिर उन घटनाओं के पीछे किसका हाथ है। इस दौरान आपको हर मोड़ पर ट्वीस्ट्स के साथ-साथ हॉरर सीन्स भी देखने को मिलेंगे। क्लाइमेक्स में क्या होता है ये जानने के लिए आपको ‘बुलबुल’ मूवी को नेटफ्लिक्स पर देखना पड़ेगा।
मूवी में कौन-कौन?
नेटफ्लिक्स की इस मूवी में तृप्ति डिमरी के साथ अविनाश तिवारी लीड रोल में नजर आए हैं। वहीं इन दोनों के साथ-साथ मूवी में पाओली बांध, राहुल बोस और परमब्रत चटर्जी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। लैला मजनू मूवी के बाद तृप्ति और अविनाश दूसरी बार एक-साथ इस मूवी में नजर आए थे। हालांकि साल 2020 में आई ये मूवी सुर्खियां नहीं बटोर पाई थी, लेकिन इसकी कहानी पिछले साल आई ‘मुंज्या’ मूवी से भी ज्यादा डरावनी है।
यह भी पढ़ें: Netflix पर ये 5 फिल्में कर रहीं हैं भारत में ट्रेंड, बिंज-वॉच के लिए परफेक्ट
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
8 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
11 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
12 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
14 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
15 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
16 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines