Trending Web Series On Sony Liv: वीकेंड के मौके पर टाइम पास करने के लिए फिल्में और वेब सीरीज सबसे अच्छा ऑप्शन होती हैं। इसलिए ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर लोगों में दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। जाहिर है कि हर हफ्ते नेटफ्लिक्स से लेकर अमेजन प्राइम वीडियो तक कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज की जाती हैं। आज हम आपको सोनी लिव पर ट्रेंड हो रहीं वेब सीरीज के बारे में बताएंगे जिनकी IMDb रेटिंग काफी ज्यादा है। दर्शकों ने भी इन्हें अपना भरपूर प्यार दिया है। वीकेंड के मौके पर आप अगर कुछ नया देखना चाहते हैं तो सोनी लिव पर मौजूद इन 7 वेब सीरीज को जरूर देखें। यहां देखें पूरी लिस्ट…
फ्रीडम एट मिडनाइट
सोनी लिव पर पिछले महीने ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ स्ट्रीम की गई थी। इस वेब सीरीज को निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया है, जिसमें इंडिया और पाकिस्तान के विभाजन को दिखाया गया है। इस वेब सीरीज को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया है। इसकी IMDb रेटिंग 8.3 है।
यह भी पढ़ें: इस हफ्ते के TOP 10 टीवी एक्टर्स कौन? Bigg Boss 18 इस मामले में बना नंबर 1
लंपन
सोनी लिव पर ट्रेंड कर रही वेब सीरीज ‘लंपन’ एक मराठी सीरीज है, जिसके कुल 7 एपिसोड्स हैं। इस वेब सीरीज को IMDb पर 7.8 की रेटिंग दी गई है। आप इस सीरीज को हिंदी भाषा में देख सकते हैं।
बृंदा
साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की तेलुगु वेब सीरीज ‘बृंदा’ भी लोगों ने काफी पसंद की थी। इस सीरीज में कुल 8 एपिसोड्स हैं वहीं इसकी IMDb रेटिंग 7.3 है। यह सीरीज भी हिंदी भाषा में मौजूद है।
जिंदगीनामा
सोनी लिव पर मौजूद वेब सीरीज ‘जिंदगीनामा’ अगर आपने नहीं देखी है तो जरूर देखें। यह वेब सीरीज मेंटल हेल्थ की प्रॉब्लम को बयां करती है, जिसे IMDb पर 8.2 की रेटिंग दी गई है।
बेंच लाइफ
सोनी लिव पर ट्रेंड कर रही वेब सीरीज में ‘बेंच लाइफ’ का नाम भी शामिल है। इस वेब सीरीज की कहानी इंडिया के इंजीनियर की बेंच लाइफ पर बेस्ड है, जिसमें मॉर्डन समाज की समस्याओं पर बाम की गई है। इस सीरीज को IMDb पर 8.1 की रेटिंग दी गई है।
रात जवान है
सोनी लिव की ट्रेंडिंग वेब सीरीज में ‘रात जवान है’ का नाम भी शामिल है। इस सीरीज का नाम जितना ज्यादा बोल्ड है, स्टोरीलाइन उतनी ही ज्यादा स्ट्रांग है। इस सीरीज को IMDb पर 8.1 की रेटिंग मिली है।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
9 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
10 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
11 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
12 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
15 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
15 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
16 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
16 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines