हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ट्रांसजेंडर मेकअप आर्टिस्ट को पीएम मोदी पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Makeup Artist Jaanmoni: मशहूर ट्रांसजेंडर मेकअप आर्टिस्ट जानमोनी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये पूरा मामला?

विज्ञापन
Makeup Artist Jaanmoni. image credit- social media

Makeup Artist Jaanmoni: मशहूर ट्रांसजेंडर मेकअप आर्टिस्ट जानमोनी कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही हैं. मेकअप आर्टिस्ट जानमोनी ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. अब इस वजह से उन पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये पूरा मामला?

ट्रांसजेंडर मेकअप आर्टिस्ट जानमोनी

दरअसल, आज यानी मंगलवार को केरल पुलिस ने बताया कि मशहूर ट्रांसजेंडर मेकअप आर्टिस्ट जानमोनी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक, मेकअप आर्टिस्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. कोझिकोड साइबर पुलिस ने बीजेपी महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष नव्या हरिदास की शिकायत पर ये मामला दर्ज किया है.

प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक बातें

पीटीआई की मानें तो, एफआईआर में आरोपी मेकअप आर्टिस्ट जानमोनी ने कथित तौर पर अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक बातें कही थीं. इन बातों का मकसद लोगों में अशांति फैलाना और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ना था. अब केरल पुलिस ने कई धाराओं में मेकअप आर्टिस्ट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

विज्ञापन

जानमोनी ने मांगी थी माफी

इतना ही नहीं बल्कि इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट ने अपनी कही बातों पर माफी भी मांगी थी. उन्होंने वीडियो में कहा था कि अगर उनकी बातों से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो उन्हें इसका अफसोस है. इसके अलावा जानमोनी ने ये भी माना कि बयान देने से पहले उन्हें तथ्यों की जांच कर लेनी चाहिए थी.

छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुआ बवाल

बता दें कि नई दिल्ली में छात्रों के हालिया विरोध प्रदर्शन पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए जानमोनी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी की थी, जिससे सोशल मीडिया पर उनकी बहुत आलोचना हुई थी. वहीं, जानमोनी ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा था कि मेरे वीडियो से बहुत विवाद खड़ा हो गया है. सच कहूं तो मुझे अंदाजा नहीं था कि यह इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगा. उन्होंने और क्या कहा इसके लिए आप उनके वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Batwara 1947 को सेंसर बोर्ड ने दिखाई हरी झंडी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola