Poacher Trailer Release: आलिया भट्ट बॉलीवुड की टैलेंटड एंड गॉर्जियस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। आलिया ने साल 2012 में सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन के साथ स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और आज एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस बन चुकी हैं। कुछ समय से आलिया सीरीज पोचर (Poacher) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं और अब उन्होंने इस वेब सीरीज का ट्रेलर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस सीरीज का ट्रेलर प्राइम वीडियो ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पोचर बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज में से एक है जो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
रिची मेहता द्वारा निर्मित और निर्देशित ‘पोचर’ में निमिषा सजयन, रोशन मैथ्यू और दिब्येंदु भट्टाचार्य जैसे प्रतिभाशाली कलाकार शामिल हैं। बता दें यह क्राइम ड्रामा सीरीज 23 फरवरी को रिलीज होगी। आठ एपिसोड्स वाली इस सीरीज की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है।
यहां देखें सीरीज का ट्रेलर
इस सीरीज की खास बात यह है कि आलिया ने इस वेब सीरीज के लिए मेकर्स से हाथ मिलाया है। वह इस सीरीज की एक्जिक्युटिव प्रोड्यूसर हैं। आप सभी इस सीरीज को हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी और मलयालम में भी देख सकते हैं। 23 फरवरी को रिलीज होनी वाली ये सीरीज (Poacher) आप सभी अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। बता दें आलिया ने अपने ओटीटी डेब्यू की शुरूआत नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म डार्लिंग्स से की थी, जिसे उन्होंने प्रोड्यूस भी किया था।
सीरीज में क्या है आलिया का किरदार?
बॉलीवुड क्वीन आलिया भट्ट एक्जिक्युटिव प्रोड्यूसर के साथ-साथ इंवेस्टिकेटर के किरदार में भी नजर आएंगी, जो जानवरों के अवैध शिकार के मुद्दे पर जांच-पड़ताल करती हैं। इस सीरीज में हाथियों की लगातार हो रही हत्या का पता चलता है, जोकि जांच पड़ताल के बाद सामने आता है कि ये काम हाथी दांत का अवैध शिकार करने वाले गैंग का है।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
6 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines