---विज्ञापन---

35 की उम्र में Nollywood एक्ट्रेस का अचानक हुआ निधन, 3 साल पहले पिता की हुई थी मौत

Nollywood Actress Dies: 35 साल की उम्र में उभरती हुई एक्ट्रेस के निधन से हर कोई सदमे में है। अभिनेत्री के अचानक चले जाने से उनके फैंस को गहरा झटका लगा है।

Nollywood Actress Pat Ugwu Dies: नाइजीरिया की फिल्म इंडस्ट्री को बुधवार को गहरा सदमा लगा जब नॉलिवुड एक्ट्रेस के निधन की खबर आई। अभिनय की दुनिया का एक उभरता हुआ सितारा एक्ट्रेस पट उग्वू अब हमारे बीच नहीं रहीं। महज 35 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया, जिससे उनके साथी कलाकार और फैंस गहरे सदमे में हैं।

---विज्ञापन---

पट उग्वू का अचानक हुआ निधन 

पट उग्वू की मृत्यु की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन उनके निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को स्तब्ध कर दिया है। उनकी मौत के बाद कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर शोक जाहिर किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अभिनेता एमेका ओकोये ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘आपकी आत्मा को शांति मिले बहन। पट उग्वू… क्या अब हम कभी एक साथ काम नहीं कर पाएंगे? मृत्यु क्यों? भगवान कृप्या, तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। आपकी आत्मा प्रभु के पास शांति से रहे।’

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ugwu Pat Pat (@patpat_ugwu)

वहीं अभिनेता केविन माइक ने भी गहरी संवेदनाएं जताते हुए लिखा- ‘आज सुबह उठकर हमारे एक सहकर्मी और कलाकार पट के निधन की खबर सुनी। आपकी आत्मा को शांति मिले।’

---विज्ञापन---

3 साल पहले हुआ था पिता का निधन

पट उग्वू का निधन उनके परिवार के लिए एक और गहरा आघात है, क्योंकि उनके पिता एवेरिस्टस उग्वू का निधन सितंबर 2021 में हुआ था। इसके 3 साल बाद ही अब पट भी पिता की तरह दुनिया को छोड़कर चली गईं। पट अपने पिता के बेहद करीब थीं और उनकी मृत्यु के बाद सोशल मीडिया पर वो अक्सर अपने दुख को जाहिर करती रहती थीं।

पट ने 11 सितंबर 2021 को इंस्टाग्राम पर अपने पिता के निधन की खबर दी थी और लिखा था, ‘मेरा सबसे बड़ा डर था अपने पिता को खोने का। आज मैं अपने पिता को खो चुकी हूं। इस समय मैं इतनी पीड़ा में हूं, जिसे कोई नहीं समझ सकता। पापा आप हमें छोड़कर चले गए, भगवान ने आपके दर्द को समाप्त किया, लेकिन मेरा दिल टूट गया।’

---विज्ञापन---

पट उग्वू के निधन से शोक की लहर

पट उग्वू की अचानक मौत से नॉलिवुड को एक बड़ा झटका लगा है। उनके कई साथी कलाकार अब सोशल मीडिया पर उनके साथ बिताए गए समय की यादें साझा कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति की कामना कर रहे हैं। पट के निधन से उनकी इंडस्ट्री में एक बड़ा खालीपन पैदा हो गया है, जिसे भर पाना मुश्किल होगा।

यह भी पढ़ें: Deva BO Collection: ‘देवा’ ने छठे दिन किया ‘खेला’, बदल गया बॉक्स ऑफिस का पूरा समीकरण

First published on: Feb 06, 2025 07:57 AM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola