Meena Kumari की 51वीं पुण्यतिथि: इंडियन हिंदी सिनेमा की ‘ट्रेजेडी क्वीन’ कहलाती थीं बला की खूबसूरत मीना कुमारी। अदाएं तो उनकी कमाल की थी ही, वहीं उनकी उम्दा अदाकारी की दुनिया दीवानी रही। 60 के दशक में मीना कुमारी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी और महंगी हीरोइन थीं। आजतक की सबसे कामयाब अभिनेत्रियों में मीना कुमारी का नाम शुमार होता है। वहीं आज भले ही मीना इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें लोगों के मन में ताज़ा हैं। बेहद कम उम्र में दुनिया को छोड़ जाने वाली मीना ने अपनी निजी ज़िंदगी में कई दुख-दर्द भी झेले। अपनी छोटी सी जिंदगी में उन्होंने बहुत तकलीफें झेली थीं।
7 साल की उम्र में अभिनय
1 अगस्त 1933 को जन्मीं मीना कुमारी का असली नाम ‘महजबी बानो’ था। उन्होंने बचपन से ही मुश्किलें देखीं। जब वो पैदा हुईं, तो उनके घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। उनके माता-पिता ने इसी वजह से उन्हें अनाथालय में छोड़ने का फैसला किया। हां, लेकिन कुछ देर बाद ही मीना के पिता उन्हें घर वापस ले आये थे। ऐसे में मीना के कंधों पर बचपन से ही परिवार का सहारा बनने की जिम्मेदारी आ गई। जिसके चलते महज 7 साल की उम्र में ही उन्होंने काम करना शुरू कर दिया। जिस उम्र में कोई आम बच्चा अपने दोस्तों संग खेलता है उस उम्र में ही मीना ने एक्टिंग शुरू कर दी थी। उनकी पहली फिल्म ‘फरजाद-ए हिंद’ थी। इसके बाद मीना कुमारी ने अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं।
उम्र से दुगने शख्स से शादी
मीना ने फिल्मों में भले ही नाम और शौहरत कमाई, लेकिन असल ज़िंदगी में वो प्यार के लिए तरसती ही रहीं। अपने घरवालों के खिलाफ जाकर मीना ने फिल्ममेकर कमाल अमरोही से शादी करने का फैसला किया था। 14 फरवरी 1952 को केवल 18 साल की मीना कुमारी ने अपने से तकरीबन दुगनी उम्र वाले कमाल अमरोही से शादी रचाई थी। उस समय ना वो सिर्फ पहले से शादीशुदा थे, बल्कि तीन बच्चों के पिता भी थे।
पिता से अनबन
मीना के पिता को उनकी इस शादी से ऐतराज था और वो चाहते थे कि मीना, कमाल से तलाक ले लें। ऐसे में जब उनकी पिता से अनबन होने लगी, तो वो अपना घर छोड़कर कमाल के साथ रहने का फैसला कर लिया। लेकिन कुछ सालों में ही ये शादी मीना के लिए एक बुरे सपने में बदल गई।
पति की घोर पाबंदियां
बताया जाता है कि मीना के पति कमाल उन पर शक किया करते थे। इतना ही नहीं वो मीना पर तमाम तरह की पाबंदिया लगाते थे। देर शाम ना तो उन्हें शूटिंग करने की इजाजत थी और ना ही उनके सेट पर किसी आदमी को उनके मेकअप रूम में जाने की परमिशन। यहां तक कि कमाल ने अपने असिस्टेंट बकर अली को उन पर नजर रखने को कहा था। ऐसे में जब एक बार गुलजार साहब मीना के मेकअप रूम पहुंचे, तो कमाल के असिस्टेंट ने सेट पर ही मीना को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया था। जिसके बाद भी कमाल ने मीना के लिए कुछ खास कदम नहीं उठाया।
बीमारी में पूरी की पाकीज़ा
मीना ने फिर पति कमाल का साथ छोड़ दिया। पति से अलग होने के बाद मीना को नशे की लत लग गई थी। जिससे उनकी तबीयत भी खराब रहने लगी। उस दौरान मीना बीमार चल रही थीं, लेकिन उन्होंने ‘पाकीजा’ की शूटिंग जारी रखी थी। इस मूवी के रिलीज़ के कुछ दिनों बाद उनकी मौत हो गई थी।‘पाकीज़ा’ की रिलीज़ के सिर्फ 32 दिन बाद मीना कुमारी लीवर सिरोसिस बीमारी की वजह से 38 साल की उम्र में 31 मार्च 1972 को दुनिया को अलविदा कहा दिया।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
13 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
15 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
16 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
18 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
18 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
19 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines