साउथ के रॉकिंग स्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. इस फिल्म में कई कलाकार काम कर रहे हैं. फिल्म ‘टॉक्सिक’ में कियारा आडवाणी और नयनतारा भी काम कर रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार यश की फिल्म का टीजर जल्द ही रिलीज होने की उम्मीद है. लेकिन यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का एक नया पोस्टर सामने आया है. फिल्म का पोस्टर सामने आते इंटरनेट की दुनिया में तेजी से वायरल हो रहा है. ‘टॉक्सिक’ के इस पोस्टर को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो रहे है. नए पोस्टर ने यश के फैंस के दिलों में फिल्म को लेकर और भी ज्यादा उत्सुकता बढ़ा दी है.
यह भी पढ़ें: वो पॉपुलर रियलिटी शो, जिसके पूरे हुए 19 सीजन, फिर भी ओटीटी पर कर रहा ट्रेंड
यश के बर्थडे पर फैंस को मिलेगा सरप्राइज
आपको बता दें कि यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर देश भर में एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. दरअसल काफी समय से यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का लोग इंतजार कर रहे है. नए पोस्टर ने और बज बढ़ा दी है, जब से ‘टॉक्सिक’ का नया पोस्टर सामने आया है लोग फिल्म को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. पोस्टर के साथ-साथ एक जानकारी यह भी मिली है कि 8 जनवरी को कुछ खास होने वाला है. दरअसल 8 जनवरी को यश का बर्थडे है. माना ऐसा जा रहा है कि शायद यश के बर्थडे पर फिल्म से जुड़ा कोई बड़ा अपडेट आ सकता है. वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि 8 जनवरी को फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर आएगा. अब देखने वाली बात होगी कि यश अपने जन्मदिन पर अपने फैंस को क्या तोहफा देते हैं.
यह भी पढ़ें: बॉर्डर 2: सितारों का मेला, फिर भी मिसिंग होंगे ओरिजनल ‘बॉर्डर’ के ये दो दिग्गज
‘टॉक्सिक’ के नए पोस्टर में क्या दिखा ?
टॉक्सिक के नए पोस्टर में देखा जा सकता है कि आग-धुआं के बीच यश हाथ में गन लेकर खड़े है. इस फिल्म का बज मेकर्स दिसंबर 2025 से बनाए हुए है. इस फिल्म में अभी तक कई हसीनाओं की एंट्री हो चुकी है. जैसे- हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और कियारा आडवाणी हैं. ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की सफलता के बाद से ही यश के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
42 mins ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
22 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines