---विज्ञापन---

Toxic Movie X Review: ऑडियंस को कैसी लगी यश की ‘टॉक्सिक’? जानिए फिल्म देख क्या बोले फैंस

Toxic X Review: यश की 'टॉक्सिक' सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छा गई है. फिल्म को देख फैंस पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही दे रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. चलिए जानते हैं फिल्म ने देखकर फैंस ने क्या कुछ कहा.

---विज्ञापन---

Toxic X Review: यश की ‘टॉक्सिक’ लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. रिलीज होते ही सिनेमाघरों में फिल्म ने तहलका मचा दिया है. यश के एक्शन सीन्स को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास की भी खूब तारीफ की जा रही है. फिल्म को देखकर फैंस के रिएक्शन भी सामने आ गए हैं. वहीं चारों तरफ फिल्म देखकर फैंस स्टारकास्ट की एक्टिंग की तारीफों के पुल बांध रहे हैं. फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग तक ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. चलिए जानते हैं ‘टॉक्सिक’ को देखकर फैंस क्या कुछ बोल रहे हैं.

क्या बोली ऑडियंस?

यश की ‘टॉक्सिक’ को सोशल मीडिया पर फैंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही मिल रहे हैं. फिल्म देखकर हर कोई तारीफ ही कर रहा है. एक यूजर ने लिखा, ‘फिल्म में यश की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस देखने को मिली. बैकग्राउंड म्यूजिक कमाल का है. यश ने अपने सीन्स को बेहतरीन बना दिया. फिल्म के डायलॉग्स सुनकर तालियां और सीटियां बजाने का मन करने लगता है. ऑडियंस के लिए इस फिल्म में सही तड़का है.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Toxic Movie Review: यश का दमदार अंदाज, बड़े एक्शन के बीच कहानी में छिपे हैं कई राज

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘टॉक्सिक अपने आप में ही एक अलग दुनिया है. फिल्म की लीड एक्ट्रेसेस ने कमाल का काम किया है और इन सभी की एक्टिंग बेहतरीन साबित हुई. फिल्म में इमोशन्स भरपूर हैं. कियारा ने शानदार काम किया है. सर्कस जैसे एक्शन सीन्स पैसा वसूल कर देते हैं. ये फिल्म वाकई कमाल है. तीसरे यूजर ने लिखा, ‘टॉक्सिक फिल्म का पहला पार्ट कमाल का है. ये जबरदसत है. हर एक्टर ने बेहतरीन काम किया है. यकीन नहीं हो रहा है कि गीतू मोहनदास ने इतनी मेहनत की है. आपने कमाल कर दिया है मैडम.’

---विज्ञापन---

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘फिल्म बुरी नहीं है, बल्कि ये फिल्म देखने लायक है. इतने सारे किरदारों के बावजूद हर किरदार को गहराई देना मुश्किल होता है. पूरी फिल्म में कियारा आडवाणी, यश और नयनतारा अलग नजर आते हैं. इसके साथ ही बाकी के सितारों ने भी अपने किरदार को बखूबी निभाया है.’ एक और अन्य यूजर ने लिखा, ‘टॉक्सिक फिल्म में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं. कुछ सीन्स तो बड़े पर्दे पर बेहद अच्छे लगे हैं.’

यह भी पढ़ें: Toxic Box Office Prediction Day 1: यश की ‘टॉक्सिक’ पहले दिन कर सकती है 100 करोड़ पार! टूटेगा ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड?

---विज्ञापन---

फिल्म की स्टारकास्ट

गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी ‘टॉक्सिक’ में यश लीड रोल में नजर आ रहे हैं. वहीं यश के एक्शन सीन्स का हर कोई दीवाना हो गया है. यश के साथ-साथ 5 और एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीता है. इनमें नयनतारा, रुक्मिनी वसंत, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी जैसी एक्ट्रेसेस शामिल हैं. इन सभी सितारों को फैंस स्क्रीन पर काफी पसंद कर रहे हैं.

First published on: Aug 26, 2026 12:58 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola