Toxic Movie Teaser Out: रॉकिंग स्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज हो चुका है. एक्टर के बर्थडे पर मेकर्स ने फिल्म का पहला टीजर जारी किया है. टीजर रिलीज होते ही ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. वहीं टीजर में फाइनली यश का लुक भी रिवील हो गया है. यश को एक बार फिर एक्शन अवतार में देख फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है. 2 मिनट 51 सेकंड के इस टीजर को देख फैंस यश के लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. इस टीजर की खास बात ये है कि यश के 40वें बर्थडे पर टीजर रिलीज कर फैंस को तोहफा दिया गया है.
एक डायलॉग ने लूटी लाइमलाइट
साउथ सुपरस्टार यश के ‘टॉक्सिक’ फिल्म के टीजर को ‘केवीएन प्रोडक्शन्स’ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. टीजर को देखते ही यश के फैंस ने तारीफों के पुल बांधते हुए कमेंट बॉक्स को भर दिया है. टीजर में यश सिर्फ एक ही डायलॉग ‘डैडी इज होम’ बोलते दिखाई दिए जिसने फैंस का दिल जीत लिया.
यह भी पढ़ें: Toxic Teaser: ‘एनिमल’ का भी बाप निकली ‘टॉक्सिक’! ‘राया’ बन यश ने बर्थडे पर किया धमाका, देखिए टीजर
टीजर देख क्या बोले फैंस?
एक यूजर ने लिखा, ‘भाई की सालों बाद वापसी.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये दुनिया यश का इलाका है.’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘बॉक्स ऑफिस का धुरंधर वापस आ गया, रॉकिंग स्टार.’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘बिल्कुल हॉलीवुड जैसा माहौल.’ पांचवें यूजर ने लिखा, ‘ये फिल्म 1500 करोड़ से ज्यादा की कमाई करेगी.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यश बॉक्स ऑफिस के सीईओ हैं, सभी रिकॉर्ड्स टूटने वाले हैं.
फिल्म की स्टारकास्ट
‘टॉक्सिक’ फिल्म से मेकर्स ने कई सितारों के लुक पहले ही रिवील कर दिए थे, लेकिन टीजर में यश का पहला लुक देखने को मिला. फिल्म में यश के साथ-साथ तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, नयनतारा, हुमा कुरैशी और काइल पॉल जैसे बड़े सितारे हैं. वहीं रॉकिंग स्टार यश काफी लंबे समय के गैप के बाद फाइनली पर्दे पर अपने फैंस के लिए एक्शन फिल्म लेकर आ रहे हैं. इससे फैंस की एक्साइटमेंट और ज्यादा तेज हो गई है.
यह भी पढ़ें: Yash Toxic Poster: आग-धुआं और हाथ में गन…’टॉक्सिक’ से रिलीज हुआ यश का धांसू लुक, बर्थडे पर मिलेगा बड़ा सरप्राइज
कब रिलीज होगी फिल्म?
यश की ये एक्शन फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. रणवीर सिंह की ‘रिवेंज’ के साथ यश की ‘टॉक्सिक’ का तगड़ा क्लैश देखने को मिलेगा. बता दें रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ब्लॉकबस्टर होने के बाद आदित्य धर ने ‘रिवेंज’ की भी अनाउंसमेंट कर दी है. ‘धुरंधर’ की एंडिंग में ही ‘रिवेंज’ की घोषणा की गई और इस फिल्म की एक झलक भी ऑडियंस को दिखाई गई. अब 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
3 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
4 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
6 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines