Punjab 95 First Look OUT: TIFF 2023 में होगा जसवंत सिंह खालरा की बायोपिक का प्रीमियर, 'पंजाब 95' का फर्स्ट लुक आउट
Edited By Nancy Tomar

Punjab 95 First Look OUT
Edited By Nancy Tomar

Punjab 95 First Look OUT
Punjab 95 First Look OUT: रोनी स्क्रूवाला की फिल्म ‘पंजाब 95’ का फैंस को बेहद बेसब्री से इंतजार है। वहीं, अब इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडे़ट सामने आया है। अपकमिंग फिल्म ‘पंजाब 95’ का फर्स्ट लुक जारी किया गया है।
इसके साथ ही जानकारी दी गई है कि ये फिल्म रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है, लेकिन इससे पहले इसका टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में प्रीमियर होगा। बता दें कि ये इस साल की पहली फिल्म होगी, जिसका टीआईएफएफ में प्रीमियर होने वाला है।
यह भी पढ़ें- ‘महाभारत के श्रीकृष्ण’ ने Oppenheimer के विवादित सीन पर रखी अपनी राय, जानें क्या बोले नीतीश भारद्वाज
बता दें कि मेकर्स ने फिल्म ‘पंजाब 95’ का फर्स्ट लुक शेयर किया है। ये फिल्म जसवंत सिंह खालरा की बायोपिक है। वहीं, फिल्म के पोस्टर की बात करें तो इसमें दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और सुविंदर विक्की नजर आ रहे हैं। फिल्म के पोस्टर को देखकर फैंस में इसके लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। साथ ही फिल्म के पोस्टर पर अब फैंस अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। हालांकि अभी इस फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई हैं।
https://www.instagram.com/p/CvFou_1RQ5N/
बता दें कि फिल्म के पोस्टर के साथ ही जानकारी दी गई है कि फिल्म का प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 (Toranto International Film Festival 2023) में होगा। बताते चलें कि TIFF सिने जगत के बेतरीन कामों को प्रदर्शित करने के लिए जाना जाता है।
इसके साथ ही अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म ‘पंजाब 95’ की कहानी ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालरा पर आधारित है। बैंक में काम करने वाले जसवंत अपनी फैमिली के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे होते हैं, तभी उनका सामना एक ऐसे सच से होता है, जो उनकी जिंदगी में तूफान ला देता है। इस फिल्म का निर्देशन हनी त्रेहन ने किया है।
वहीं, अगर फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म ‘पंजाब 95’ में दिलजीत दोसांझ अहम रोल निभाते नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही फिल्म में अर्जुन रामपाल का भी लीड रोल होगा। साथ ही ‘कोहरा’ सीरीज में अपने जबरदस्त अभिनय के दम पर तारीफ बटोरने वाले सुविंदर विक्की भी फिल्म में नजर आने वाले हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: