टीवी इंडस्ट्री में हर दिन कॉम्पिटिशन का स्तर बढ़ता जा रहा है। हर एक्टर और एक्ट्रेस अपने किरदारों के जरिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने की कोशिश में जुटे रहते हैं। फिल्मों की तुलना में टीवी स्टार्स को हर दिन खुद को साबित करना होता है और यही वजह है कि फैंस का प्यार भी उन्हें भरपूर मिलता है। इस हफ्ते की FMN रेटिंग सामने आ चुकी है और ये बताती है कि किस टीवी सेलेब्रिटी ने फैंस के दिलों पर राज किया है।
नंबर 10 पर कंवर ढिल्लों ने बनाई जगह
इस हफ्ते की टॉप 10 टीवी पर्सनालिटीज की शुरुआत होती है कंवर ढिल्लों से, जो शो ‘उड़ने की आशा’ में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 10वें नंबर पर अपनी जगह बनाई है। उनके साथ ही इसी शो की लीड एक्ट्रेस नेहा हरसोरा भी लिस्ट में हैं, जिन्हें 8वां स्थान मिला है। इस रेटिंग से ये साफ है कि दर्शकों को ये शो और इसकी स्टारकास्ट खूब पसंद आ रही है।
इस बार 9वीं पोजीशन पर ‘कुमकुम भाग्य’ फेम श्रीति झा का नाम दर्ज हुआ है, जो लंबे समय से टीवी का जाना-पहचाना चेहरा रही हैं। वहीं 7वें नंबर पर अद्रिजा रॉय ने अपनी जगह बनाई है। वह अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
आयशा सिंह ने ली छठे नंबर की जगह
टीवी शो ‘मन्नत’ की लीड एक्ट्रेस आयशा सिंह ने इस बार छठी पोजीशन पर कब्जा जमाया है। उनकी केमिस्ट्री एक्टर अदनान खान के साथ दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। वहीं पांचवें नंबर पर हिबा नवाब ने जगह बनाई है, जो शो ‘झनक’ में लीड रोल निभा रही हैं और उनके किरदार को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।
‘कुमकुम भाग्य’ की ही एक और एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ इस बार चौथे नंबर पर हैं। उनकी पर्सनल लाइफ भी हाल ही में काफी चर्चा में रही है, खासकर उनके रिलेशनशिप और ब्रेकअप की खबरों को लेकर। इसके बावजूद, उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का भरोसा बनाए रखा है।
तीसरे नंबर पर रोहित पुरोहित
इस बार तीसरे नंबर पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एक्टर रोहित पुरोहित ने एंट्री मारी है। वहीं उनकी को-स्टार समृद्धि शुक्ला को इस हफ्ते दूसरी पोजीशन मिली है, जिससे साफ है कि दर्शक इस जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं।
लेकिन सभी को पीछे छोड़ते हुए इस हफ्ते टॉप पर रही हैं टीवी की क्वीन कहे जाने वाली रुपाली गांगुली। ‘अनुपमा’ की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है और इसका सबूत है उनका नंबर 1 पर बना रहना। हर हफ्ते की तरह इस बार भी उन्होंने साबित कर दिया कि क्यों वह इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेसेस में से एक हैं।
टीवी की इस रेटिंग लिस्ट ने फिर दिखा दिया कि छोटे पर्दे के सितारे दर्शकों के दिलों में कितनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। अब देखना होगा कि अगले हफ्ते कौन बाजी मारेगा और कौन अपनी पोजीशन गंवाएगा।
यह भी पढ़ें: Raid 2 ने एडवांस बुकिंग में दिखाया दम, रिलीज से पहले बटोर ली मोटी रकम
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
9 hrs ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
10 hrs agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
11 hrs ago'वो शराब नहीं पीते...', भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
13 hrs ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
14 hrs agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
14 hrs ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
15 hrs ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines