Top Trending Film On OTT: बॉक्स ऑफिस पर नई-नई फिल्में आती रहती हैं. टिकट खिड़की के बाद इन फिल्मों को सीधा ओटीटी पर रिलीज किया जाता है. कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिन्हें सिनेमाघरों में कुछ खास प्यार नहीं मिलता है, लेकिन वो ओटीटी पर आते ही छा जाती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो कुछ ही दिन पहले थिएटर्स में आई थी, लेकिन उसे वो प्यार नहीं मिला. अब फिल्म ओटीटी पर आ चुकी है और 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है.
फिल्म ‘धड़क 2’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2025 की रिलीज फिल्म ‘धड़क 2’ है. इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी लीड किरदार निभाते नजर आ रहे हैं. फिल्म भले ही थिएट्र्स में अपना कमाल ना दिखा पाई हो, लेकिन अब ओटीटी पर बवाल काट रही है. फिल्म में तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी के अलावा नितिन शर्मा, सौरभ सचदेवा, जाकिर हुसैन और दीक्षा जोशी ने भी अहम रोल निभाया है.
फिल्म में कई इमोशनल सीन
इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें जाति आधारित भेदभाव से जुड़े बेहद संवेदनशील सामाजिक मुद्दे को दिखाया गया है. अगर आपने फिल्म देखी है, तो आपको पता होगा कि इसमें कई इमोशनल सीन हैं, जो किसी को भी दुखी कर सकते हैं. हालांकि, अगर आपने फिल्म को नहीं देखा है, तो आपको इसे देखना चाहिए, जिससे इन संवेदनशील सामाजिक मुद्दों के बारे में आपको भी पता लगे.
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप
फिल्म ‘धड़क 2’ की बात करें तो इस फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन ओटीटी पर आने के बाद फिल्म छा गई है और पांचवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है. फिल्म के बजट की बात करें तो इस फिल्म को 60 करोड़ रुपये में बनाया गया था. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी.
यह भी पढ़ें- Trisha Krishnan मशहूर बिजनेसमैन से करेंगी शादी, कौन हैं एक्ट्रेस के होने वाले पति?
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट भी निशाने पर
10 mins agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 mins agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
19 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
22 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
23 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines