Top South Movies On OTT 2023: साल 2023 ने जहां बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं वहीं साउथ फिल्मों का भी खूब जलवा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों ने खूब धूम मचाई है। लियो, कब्जा, किंग ऑफ कोठा जैसी कई फिल्में रिलीज हुई हैं, जिन्होंने बंपर कमाई की है। 2023 में रिलीज हुई साउथ की बंपर हिट फिल्मों की लिस्ट यहां मौजूद है, अगर इनमें से आपने किसी को भी सिनेमाघर में देखना मिसकर दिया है तो तो इन ओटीटी प्लेटफॉर्म आप इन्हें देख सकते हैं।
जेलर
रजनीकांत की फिल्म जेलर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के रिलीज होने पर हमेशा की तरह लोगों ने थिएटर्स के बाहर पटाखे फोड़े थे और जश्न मनाया था। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर आसानी से देख सकते हैं।
लियो
थलपति विजय की फिल्म लियो भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर बंपर कमाई की थी। लोगों ने फिल्म को बहुत पसंद किया था। लियो ओटीटी पर नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
यह भी पढ़ें: Randeep Hooda ने वाइफ Lin Laishram पर लुटाया प्यार, वेडिंग रिसेप्शन का वीडियो वायरल
कब्जा
किच्चा सुदीप अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस साल उनकी फिल्म कब्जा को खूब पसंद किया गया है। अगर आप भी इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
किंग ऑफ कोठा
दुलकर सलमान अपने शानदार लुक्स के अलावा शानदार अदाकारी के लिए भी मशहूर हैं। उनकी किंग ऑफ कोठा को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
थुनिवु
साउथ अभिनेता अजीत के भी बड़ी संख्या में फैंस हैं। उनकी फिल्म देखने के लिए फैंस के बीच में लड़ाई भी हो जाती है। अभिनेता की थुनिवु को भी बहुत पसंद किया गया था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
1 hr agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
2 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
4 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
4 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
6 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
7 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
10 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
11 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines