Top Searched Movies In 2025: साल 2025 हर किसी के लिए बेहद उतार-चढ़ाव वाला रहा है. 2025 के खत्म होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. इन दिनों साल का आखिरी महीना दिसंबर चल रहा है और कुछ ही दिन में 2025 खत्म ही हो जाएगा. इस साल यानी 2025 में बॉक्स ऑफिस पर कई हिंदी और साउथ की फिल्में रिलीज हुईं. कुछ फिल्मों ने जहां कमाल की कमाई की, तो कुछ टिकट खिड़की पर फुस्स हो गई. इस बीच अब आपको बताने जा रहे हैं कि 2025 में गूगल पर किन फिल्मों को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है. आइए जानते हैं…
2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये हिंदी फिल्में
साल 2025 में पांच बॉलीवुड फिल्में ऐसी हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा सर्च किया गया है. इस लिस्ट में अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ है. इसके अलावा ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ को भी इस साल जमकर सर्च किया गया है. हिंदी फिल्मों में सर्च की बात हो रही है तो इन दोनों के अलावा ‘सनम तेरी कसम’ को भी खूब सर्च किया गया है.
रि-रिलीज फिल्म भी शामिल
हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ को साल 2025 में रि-रिलीज किया गया था. इस फिल्म को दोबारा रिलीज पर जमकर प्यार मिला था. यही वजह है कि फिल्म को जमकर सर्च किया गया है. इसके अलावा अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ भी इस लिस्ट में शामिल है.
टॉप 5 में हिंदी फिल्में
फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को भी इस साल खूब सर्च किया गया है. इसके अलावा अगर पांचवीं फिल्म की बात करें तो सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘मिसेज’, जो जी5 पर रिलीज हुई थी, उसे भी गूगल पर इस साल खूब सर्च किया गया है.
साउथ की फिल्में
इसके अलावा अगर साउथ फिल्मों की बात करें तो साउथ की पॉपुलर फिल्म ‘कांतारा- चैप्टर 1’, ‘कुली’, ‘मार्को’, राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘गेम चेंजर’, एनिमेटेड मूवी ‘महावतार नरसिम्हा’ को इस साल सबसे ज्यादा सर्च किया गया है. साल 2025 में जिन 10 फिल्मों को सबसे ज्यादा सर्च किया गया उनमें से 5 बॉलीवुड फिल्में हैं और पांच साउथ की फिल्में, जो टॉप 10 में आई हैं.
यह भी पढ़ें- DDLJ के 30 साल पूरे, शाहरुख खान और काजोल ने किया ये खास काम
संबंधित खबरें
'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
9 mins agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 hr ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 hr agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
1 hr agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
3 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
3 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines