Model Shot at Home: मशहूर मॉडल को उनके घर में ही गोलियों से छलनी करके मौत के घाट उतार दिया गया है। वारदात के वक्त मॉडल के पति भी घर पर मौजूद थे और गोलीबारी में उनके पति की भी जान चली गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो अभी यह साफ नहीं हुआ है कि मर्डर हुआ या फिर दोनों ने सुसाइड किया, लेकिन पुलिस जांच कर रही है। हालांकि कहा यही जा रहा है कि किसी ने मॉडल और उसके पति की हत्या कर दी है।
पॉलिना लेर्च का निधन
दरअसल, टॉप मॉडल स्टार पॉलिना लेर्च की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के वक्त पॉलिना अपने पति संग अपने घर में थीं। फायरिंग में दोनों की जान चली गई है। एक हफ्ते तक जब दोनों में से किसी से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया तो घरवालों को चिंता हुई। मामला पुलिस तक गया और पुलिस अधिकारियों को पॉलिना और उनके पति के शव उनके घर में ही मिले।
Paulina Lerch
मॉडल के पति की भी मौत
पुलिस ने यह भी शक जताया है कि कि स्लावोमिर ने पत्नी पॉलिना की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली, क्योंकि कथित तौर पर उसका शव पॉलिना के बगल में पड़ा मिला था। घर अंदर से बंद था। दंपति के शवों के पास एक रिवॉल्वर भी मिली है।
कथित ड्रग तस्कर था स्लावोमिर
सामने आई जानकारी के अनुसार, कहा जा रहा है कि 47 साल का स्लावोमिर कथित ड्रग तस्कर था और उसे मई में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उसे तब अरेस्ट किया था, जब एक गोदाम के अंदर छिपाकर रखी गई 60 किलोग्राम ड्रग्स मिली थी। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि पॉलिना और स्लावोमिर की मौत हत्या है या फिर कपल ने आत्महत्या की है।
परिवार एक हफ्ते तक नहीं कर पाया कोई संपर्क
साथ ही इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली है कि गोलीबारी कब हुई। पुलिस को उम्मीद है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उनकी मौत के पीछे की वजह सामने आ जाएगी। वहीं इस बारे में पॉलिना के परिवार ने कहा कि जब एक हफ्ते तक दोनों में से किसी से कोई बात नहीं हो पाई तो उन्हें उनकी चिंता हुई, इसलिए पुलिस को जानकारी दी गई।
यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh ने किया दिल जीतने वाला ऐलान, अब देश में मचाएंगे धूम
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
4 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
5 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
6 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
9 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
10 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
10 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
10 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines